रिपोर्टर विकास कुमार गौतम
सरसवां ब्लॉक के बैरमपुर गांव में जाने वाले मार्ग में घुटनों तक भरा हैं पानी,सर्दी में पानी भरे रास्ते से गुजरते हैं लोग। सरसवां ब्लॉक के बैरमपुर गांव की एक ऐसी बस्ती हैं, जहाँ के लोग इस सर्दी में घर के भीतर भी सुरक्षित नहीं हैं।
नाली न होने से एक बस्ती के लोग घुटनों तक भरे पानी के बीच से घर जाने को मजबूर हैं। घरों में सीलन हैं। घर अंदर लोग कीचड़ से सने पैरो के साथ पहुँचते हैं। ऐसे में कोई भी ठंड का शिकार हो सकता हैं।
सरसवां ब्लॉक के बैरमपुर गांव की 50 घर की एक घनी बस्ती मौजूद समय जल निकासी की समस्या की समस्या से जूझ रही हैं। ये समस्या इतनी गंभीर है कि घरों में रह रहे लोगों की जिंदगी पर खतरा मंडराने लगा हैं। इस बस्ती में इंटरलॉकिंग कराई गई जा चुकी है, लेकिन नाली नही बनवाई गई। नाली न बनने से बस्ती में घुटनो तक पानी भरा रहता हैं। पांच जून को ग्रामीणों ने डीएम से मिलकर शिकायत की थी। डीएम ने बरसात के पहले नाली बनने का निर्देश भी दिया था। इसके बाद भी नाली नही बनी बरसात में लोगों के घरों के भीतर पानी चला गया था। इसके बाद भी ब्लॉक के अधिकारी नही चेते। बरसात तो लोंगो ने झेल ली हैं,लेकिन अब वह कड़ाके की सर्दी को बर्दाशत नही कर पा रहे हैं। बस्ती की गली में घुटनों तक पानी भरा है। आने-जाने का रास्ता पूरी तरह से प्रभावित है। पानी मे घुसकर लोग आते-जाते हैं। इससे ग्रामीणों में जबर्दस्त गुस्सा हैं।लगातार शिकायत हो रही है, पानी भरा होने के कारण लोगों के घरों के भीतर लोग रात हो या दिन काँपते रहते हैं। सीएम योगी आदित्यनाथ ने हाल ही में निर्देश जारी किया था कि अधिकारी रात्रि में भ्रमण करें और खुले में सो रहे लोगों को रैन बसेरा पहुँचाए ताकि उनकी जिंदगी सुरक्षित रहे। इस बस्ती में घरों के भीतर सोने वालों को कैसे बचाया जाएगा? इसका जवाब देने के बजाय अधिकारी टालमटोल कर रहे हैं।
जल निकासी के नाम पर 15 लाख के घोटाले का आरोप
बैरमपुर गांव के लोगों की शिकायत पर एड़ीओ (आइएसबी) को जांच सौंपी गई थी। जांच के बाद एडीओ ने ग्राम बिकास अदिकारी को निर्देश दिया था कि वह नाली बनवाऍ। 140 मीटर की इंटरलॉकिंग थी, लेकिन उन्होंने 180 मीटर की नाली बनाकर उसको तालाब से जोड़ने का निर्देश दिया था।यह भी निर्देश दिया था कि बरसात के पहले नाली बन जाऍ इसके बाद भी नाली नही बनी। गांव के राधेश्याम उपाध्याय, मनराज सरोज,दुखराम,रविशंकर मिश्र,प्रेम,मिश्रीलाल,लवकुश,रामलखन,आदि ने डीएम से शिकायत करते हुए आरोप लगाया है कि नाली निर्माण के नाम पर 15 लाख रुपये का गमन किआ गया हैं।
Leave a Reply