बेहद सरल एवं बेबाक छवि के रूप में पहचाने जाने वाले एसपी प्रदीप गुप्ता का कौशाम्बी में 01 साल का कार्यकाल हुआ पूरा

[object Promise]
कौशाम्बी l जनपद में बढ़ते अपराध पर अंकुश लगाने के लिए पूर्व डीजीपी ओपी सिंह ने आज से ठीक 01 वर्ष पूर्व आईपीएस प्रदीप गुप्ता को जिस उम्मीद से कौशाम्बी का एसपी नियुक्त किया था उसको आईपीएस प्रदीप गुप्ता ने बड़ी ईमानदारी एवं सरलता के साथ पूरा कर दिखाए। तमाम चुनौतियो से लड़ते हुए एसपी प्रदीप गुप्ता का कार्यकाल आज से 01 वर्ष का सकुशल पूर्ण हो गया।
मोहर्रम,होली एवं नवरात्रि जैसे महत्वपूर्ण एवं संवेदनशील त्यौहार को बड़े ही शालीनता एवं अपनी गजब की कार्यशैली से पूरी तरह शांतिपूर्ण एवं सकुशल सम्पन्न करवाया।बढ़ते अपराध के ग्राफ को लगातार कम किये।जनपद में विशेष अभियान चलवाकर कई इनामिया अपराधियो को गिरफ्तार करवा जेल भेजवाने का भी काम किये हैं।आईजीआरएस जैसे महत्वपूर्ण पोर्टल में प्रदेश में प्रथम स्थान पाने का भी कौशाम्बी को गौरव प्राप्त हुआ है।
जनपद के तमाम जनप्रतिनिधि एवं सम्मानित लोगों ने एसपी को उनके कार्यकाल एवं कार्य की दी बधाई
एसपी प्रदीप गुप्ता का 01 वर्ष का कार्यकाल पूरा होने पर जनपद के तमाम जनप्रतिनिधियो सहित भाजयुमो जिलाध्यक्ष सुनील मिश्रा ने बधाई दी है।साशन के निर्देश पर एसपी अपने कार्यालय में ठीक सुबह 09 बजे पहुंचकर जनता की समस्यायों से रूबरू होते है और सम्बन्धित अधिकारियों को तत्काल कार्यवाही का निर्देश देते है।एसपी की सरलता एवं उनकी कार्यशैली से कौशाम्बी की जनता भी खुश है।जनपदवासियों ने उनकी कार्यशैली की खूब सराहना की है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *