बेहतर स्वस्थ्य के लिए खेल व व्यायाम जरूरी : राजन जायसवाल

बेहतर स्वस्थ्य के लिए खेल व व्यायाम जरूरी : राजन जायसवाल
पडरौना,कुशीनगर : विकास खंड विशुनपुरा के पिपरा बाजार में एकादशी के अवसर पर दुसरे दिन शनिवार को दंगल व मेला का आयोजन किया गया। पहली कुश्ती पडरौना के पप्पु  व बोधी छपरा के रणजीत पहलवान के बीच हुई,जिसमें रणजीत ने पप्पू को आसमान दिखा दिया। अन्य मुकाबलों में देवरिया के मुमताज ने बगहा के प्रमोद को,महाराजगंज के चंदन ने गोरखपुर के मृत्युंजय को, बैद्यनाथपुर के मुकेश ने किशुनपट्टी के लालबाबू को, महाराजगंज ने सुदर्शन कोठीपार को चित कर अपनी-अपनी कुश्ती जीत ली।

 

दंगल में गोरखपुर, बिहार,पडरौना, महाराजगंज, गोपालगंज,बिहार व क्षेत्रीय पहलवानों ने अपना दम-खम दिखाया।  कार्यक्रम के मुख्य अतिथि हियुवा नेता राजन जयसवाल व मनीष जायसवाल ने पहलवानों का हाथ मिलवाकर कुश्ती का शुभारंभ कराया। कहा कि खेल की प्राचीन विधा कुश्ती विलुप्त हो रही है, इसके संरक्षण की जरूरत है। बेहतर स्वस्थ्य के लिए खेल व व्यायाम जरूरी है। कुश्ती संपूर्ण व्यायाम है, इसका संरक्षण नहीं किया गया तो देश की यह प्राचीन धरोहर मिट जाएगी। आयोजक समिति के गोविन्द रौनियार, छोटेलाल वर्मा, भाजपा नेता महेश रौनियार,ग्राम प्रधान रमायन कुशवाहा आदि ने अतिथियों के प्रति आभार प्रकट किया।
संचालन मुनीब गौतम ने किया। रेफरी की भूमिका शंखी यादव ने निभाई। पूर्व विशुनपुरा ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि गोल्डी जायसवाल, प्रभाकर मिश्र, गोरखनाथ मिश्र,मारकन्डेे गुप्ता,राजू जायसवाल, विक्रमा यादव,रमेेेश राय आदि ने भी पहलवानों का हाथ मिलाया। इस मौके पर युवा नेता बजरंगी यादव पहलवान, पंकज, राजू,भोली, सोनू, अशोक, जितेंद्र, दीपक, मुकेश, मनोज, धर्मेंद्र, इंद्राशन आदि मौजूद रहे।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *