[object Promise]
उपेन्द्र कुशवाहा
पडरौना,कुशीनगर : पडरौना शहर में बेलवा चुंगी बाईपास सड़क को गड्ढा मुक्त बनाने की मांग को लेकर युवा नेताओं ने लगातार नौ दिन तक धरना दिया। शहर के इस इकलौते बाईपास सड़क को लेकर विभाग के नजरअंदाज के कारण बाईपास सड़क गड्ढे में परिवर्तित हो गयी है, जिससे आवागमन में लोगों को दुश्वारियों का सामना करना पड़ता है। एसे मे पहले से दी गयी चेतावनी के तहत युवा नेता सद्दाम के नेतृत्व में युवाओं ने अंबे चौक के पास धरना देते हुए सड़क को गड्ढा मुक्त बनाने की मांग लगातार नौ दिन तक की ।
गौरतलब हो नगर पालिका परिषद पडरौना की विभागीय लापरवाही यहां भारी पड़ रही थी। सड़कों को गड्ढामुक्त न कराए जाने से आए दिन लोग दुर्घटना के शिकार हो रहे हैं।पडरौना शहर का प्रमुख बाईपास वाले मार्ग बेलवा चुंगी चौराहा होते हुए जटहां मार्ग से जुड़ता है। इस रास्ते शहर में आने वाले भारी वाहनों के अलावा जटहां और बांसी के रास्ते बिहार प्रांत के लिए भी गाड़ियां जाती हैं।
हालाकी पडरौना नगर के बेलवा चुंगी मोड़ से निकलकर अंबे चौक होते हुए जटहां मार्ग को जोड़ने वाला बाईपास मार्ग का यहां मोड़ पर ही क्षतिग्रस्त है। मोड़ पर कई बार मालवाहक पलटने से भी बचे हैं। इस वजह से बड़ी गाड़ियां इस रास्ते से सही ढंग से नहीं जातीं। बरसात के समय बाइक सवार भी इसमें गिरकर घायल हो जाते हैं। बेलवा चुंगी बाईपास सड़क को पक्का निर्माण कराने को लेकर नौ दिन तक धरना देने वालों में मोहम्मद सद्दाम हुसैन,शाहिद अली ,गौरव शुक्ला ,पूर्व महमंत्री मोहम्मद आजम ,अखलाक खान, समाजसेवी एजाज अहमद अंसारी ,राकेश कुमार गुप्ता, मिंटू लाल, अखिलेश कुशवाहा ,कृष्णा पटेल ,अवधेश कुशवाहा ,गोलू शुक्ला, तरुण कुमार गुंजन, राजेश जायसवाल ,नीरज कुमार, अवध किशोर गुप्ता आदि मुख्य रूप से उपस्थित रहे |
Leave a Reply