बेकाबू ट्रक की टक्कर से एंबुलेंस पलटी, चार जख्मी

[object Promise]
बहुआ : ललौली थाने के बांदा-टांडा हाईवे पर सिधांव के पास रविवार भोर पहर तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर से एंबुलेंस बेकाबू होकर गड्ढे में पलट गई जिससे एंबुलेंस चालक समेत चार लोग जख्मी हो गए। सूचना पाकर पहुंची चौकी पुलिस ने घायलों को नजदीक के अस्पताल में भर्ती कराया है। एंबुलेंस महाराष्ट्र स्थित एक हास्पिटल कैंसर पीड़ित मरीज की मौत हो जाने पर उसके शव को ला रही थी। खखरेड़ू थाने के शिवपुरी गांव निवासी रवकीउल इस्लाम का बेटा सादाब अहमद कैंसर से पीड़ित था जिस पर उसके परिजन महाराष्ट्र स्थित एक हास्पिटल में उसे भर्ती कराए थे जहां इलाज दौरान बेटे की मौत हो गई थी।
जिस पर रवीउल इस्लाम अपनी पत्नी निजहत फात्मा के साथ महाराष्ट्र से बेटे सादाब अहमद का शव गांव ला रहे थे। बांदा से आ रही एंबुलेंस ललौली थाने के सिधांव गांव के समीप पहुंची तो पीछे से तेज रफ्तार में आ रहा बालू लदा ट्रक एंबुलेंस में साइड से टक्कर मारते हुए निकल गया जिससे एंबुलेंस सड़क से गड्ढे में उतरकर पलट गई। जिससे वृद्ध दंपती जख्मी हो गए और एंबुलेंस चालक व क्लीनर भी मामूली रुप से चोटहिल हो गए।
चौकी इंचार्ज सत्यपाल ¨सह ने बताया कि घायल दंपती को दूसरी गाड़ी से बेटे के शव के साथ शिवपुरी भेज दिया गया है, एंबुलेंस का गैरेज में मरम्मतीकरण हो रहा है। एंबुलेंस चालक व क्लीनर ठीक हैं।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *