बुरी आत्माओं को लेकर गांव में मचा हड़कंप, लोगों ने छोड़े घर  

[object Promise]
मोहनलालगंज  परवर पश्चिम स्थित बल सिंह खेड़ा गांव में भूत प्रेत जैसी बुरी आत्माओं को लेकर गांव में मचा हड़कंप
डर के कारण लोगों ने छोड़े घर आज के समय में भूत प्रेत व चीखने चिल्लाने की बातें भले ही पुरानी और काल्पनिक बातें लगती हो  लेकिन  गांव के लोग इन बातों को सच मानते हैं

मामला मोहनलालगंज थाना क्षेत्र के परवर पश्चिमी के बल सिंह खेड़ा गांव का है  यहां के  लोगों का कहना है कि गांव में बने प्राथमिक विद्यालय में आत्मा वास करती है । 
रात को विद्यालय में महिला की आवाज में चिल्लाने की आहट सुनाई देती है तथा विद्यालय में लगे दरवाजों को रात में पीटने की आवाज आती है ग्रामीणों  कहना है कि दिन में सब कुछ सामान्य रहता है लेकिन जैसे जैसे दिन ढलता है और गांव अंधेरे में डूबता है तो लोग डर के कारण  घर में कैद हो जाते हैं अंधेरा होने के बाद गांव का मुख्य मार्ग  वीरान रास्तों की तरह  सुना हो जाता है बीते एक हफ्ते से  बल सिंह खेड़ा प्राथमिक विद्यालय इलाके में चर्चा का विषय बना हुआ है। 

विद्यालय के बगल में बने मकानों में लोग बरसों से रह रहे थे  लेकिन आज तक ऐसा कुछ नहीं हुआ वही  एक हफ्ते से विद्यालय में रात होते ही ग्यारह से 2 बजे के बीच में महिला की आवाज में बचाओ बचाओ की चीखें सुनाई पड़ती हैं तथा स्कूल व अगल-बगल बने मकानों के दरवाजों को पीटने व रोने की आवाजें आती हैं जैसे ही लोग दरवाजा खोलकर देखते हैं ।
तो कुछ नहीं दिखाई पड़ता ऐसी हरकतों को देखकर कुछ लोगों ने मकान छोड़ दियाविद्यालय में  रोने चीखने चिल्लाने की आवाजों को लेकर कुछ लोग इस बात को सिरे से खारिज कर रहे थे लेकिन विद्यालय के पास रहने वाले लोगों ने कहा कि  जिनको  यकीन नहीं होता हो वह एक रात गुजार कर देखें खुद-ब-खुद में  सच्चाई सामने आ जाएगी।
ग्रामीणों ने दिखाए चिन्ह
भूत प्रेत को लेकर  कुछ लोगों ने अफवाह करार दिया तो कुछ ने  सही बताया लोगों को यकीन दिलाने के लिए विद्यालय के पास रहने वाले लोगों ने  पैरों के आधे पंजे दिखाएं जो  देखने में बिल्कुल किसी महिला के पैरों के आधे बने पगचिन्ह की तरह दिख रहे थे
सच जानने के लिए ग्राम  प्रधान के प्रतिनिधि ने बिताई रात
रात में रोने चीखने चिल्लाने की आवाज आने को लेकर गांव में दहशत का माहौल है ग्रामीणों ने यह समस्या ग्राम प्रधान को बताई लोगों की समस्या को देखते हुए ग्राम प्रधान के प्रतिनिधि  केके सिंह ने रोने चीखने चिल्लाने की हकीकत जानने के लिए केके सिंह गांव पहुंचे शाम 7:00 बजे ही प्राथमिक विद्यालय के बगल में बने ओम साईं राम धर्म कांटा पहुंच गए   प्रतिनिधि के के सिंह ने उन लोगों को इकट्ठा किया जो लोग भूत होने का दावा कर रहे थे समय बीतने के साथी सभी लोगों ने अपनी अपनी तैयारी कर  रहे थे।
 सभी लोगों को सतर्क रहने की हिदायत दी गई  समय रात करीब 11:10 मिनट हुए थे तभी विद्यालय के अंदर से काफी तेज दरवाजा पीटने की आवाज सुनाई दी इतना सुनते ही लोगों की धड़कनें तेज हो गई 1 मिनट के अंतराल में यानी 11:00 बज कर 11 मिनट पर विद्यालय के बगल में बने मकान में रोने की आवाज शुरू हो गई किसी महिला की आवाज में बचाओ बचाओ व रोने की आवाजें तेज हो गई धर्म कांटा में मौजूद तकरीबन एक दर्जन लोगों ने टॉर्च मोबाइल कुल्हाड़ी लेकर फौरन लोग़ मकान के चारों तरफ पहुंच गए।
 वहां कुछ ना दिखाई पड़ा उसके कुछी छोड़ो के बाद ही विद्यालय में रोने की आवाज फिर से सुनाई देने लगी लोग उधर भी दौड़े लेकिन कुछ ना दिखाई पड़ा यह घटना देख कर वहां मौजूद प्रधान प्रतिनिधि के के सिंह के अलावा दर्जनों लोगों  यह सब देख कर हैरत में पड़ गए सभी लोगों ने किसी तरह रात बिताई सुबह होते ही उस मकान के पास सभी लोग पहुंचे तभी  लोगों को पैरों के आधे चिन्ह दिखाई पड़े जो की विद्यालय की तरफ जाते हुए देखे गए यह रहस्य देख कर सभी लोग दंग रह गए
कहीं किसी की साजिश तो नहीं
गांव के कुछ लोगों का मानना है कि यह किसी मानो इंसान की साजिश लग रही है लोगों को डराने के लिए कोई ऐसी डरावनी हरकतें कर रहा है वहीं कुछ का कहना है कि अगर कोई मानव इंसान है तो चंद सेकेंड के अंदर ही 100 मीटर की दूरी पर इधर उधर तुरंत कैसे हरकत कर सकता है।
डर के कारण लोगों ने पुलिस को कराया अवगत
रोने चीखने चिल्लाने को लेकर  डरे सहमे लोगों ने स्थानीय पुलिस को मामले में अवगत करा दिया सूचना पर बीते शनिवार रात को चौकी इंचार्ज मुन्ना लाल ने  विद्यालय परिसर में  रात में दो  बार गस्त की लेकिन इसके बावजूद लोगों के अंदर से डर नहीं निकल पा रहा लोग आज भी दहशत में जी रहे हैं।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *