बुजुर्ग को बेरहमी से गोद लिए बेटे ने ही मारा

[object Promise]

कोंच कोतवाली क्षेत्र के ग्राम चमरसेना में दत्तक पुत्र ने मंगलवार देर रात अपने नाना को सिर में डंडा मारकर मौत के घाट उतार दिया। बुधवार सुबह जैसे ही आस-पड़ोस के लोगों को घटना की जानकारी हुई तो मौके पर भीड़ लग गई, जानकारी पाकर मौके पर पुलिस भी पहुंची और आरोपी युवक को हिरासत में ले लिया। पुलिस हिरासत में लिए गए आरोपी से पूछताछ कर रही है।

ग्राम चमर सेना निवासी नबीबक्स 80 वर्ष कि कोई औलाद ना थी  जिस वजह से करीब 20 साल पहले उन्होंने अपने रिश्ते में लगने वाले नाती शफी को गोद ले लिया था। मंगलवार देर रात को दत्तक पुत्र शफीक ने नबी बक्स पर डंडे से हमला कर दिया  जिससे उसके सिर में गहरी चोट आई और उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

बुधवार सुबह होते ही घटना की जानकारी आस-पड़ोस के लोगों को लगी तो  गांव में हड़कंप मच गया और मौके पर भीड़ लग गई मामले की खबर पाकर मोके पर पूरा फोर्स के साथ इंस्पेक्टर ललितेश नारायण, दरोगा सुरेंद्र सिंह हमराही अमन ने मौके पर शफीक को गिरफ्तार कर लिया। फिलहाल उससे पूछताछ की जा रही है।

 

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *