पीलीभीत तहसील बीसलपुर क्षेत्र के गांव चुरा सकतपुर निवासी गुड्डू पुत्र रामचंद्र जोकि वीसलपुर विद्युत विभाग में संविदा कर्मचारी के पद पर तैनात था जो कि किसी बात को लेकर विद्युत विभाग से हटा दिया गया । जब उक्त प्रार्थी ने इस मामले की जानकारी जेई अवतार सिंह से ली तब जेई अवतार सिंह ने प्रार्थी गुड्डू से ₹50000 की मांग की कहा तुम मुझे ₹50000 दो और मैं तुम्हें पुनः ड्यूटी पर बुला लूंगा जबकि गुड्डू एक गरीब व्यक्ति है ।
उसने अपना माल गिरवी डालकर जेई अवतार सिंह को ₹15000 रुपये दिये और उन्होंने उसे दो महीने के लिए फिर लगा लिया और अब फिर हटा दिया गया जब प्रार्थी गुड्डू ने इसकी जानकारी दोबारा जेई से ली ।
तब इससे नाराज जेई अवतार सिंह धमकियां देने लगे और जो पैसे लिए थे वह भी वापस नहीं कर रहा है इसलिए प्रार्थी अपने परिवार के साथ आज 3 दिन से बिजली विभाग वीसलपुर में अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर बैठा है।लेकिन भ्रष्ट जेई कुछ भी सुननेको तैयार नही है न ही प्रशासन कोई ध्यान दे रहा है ।
Leave a Reply