बीसलपुर कोतवाली क्षेत्र के गांव नगरा फिजा के प्रधान ने खूब सरकारी धन का जमकर दुरुपयोग किया है और सचिव ब प्रधान इस धन का बंदरबांट किया है गांव नगरा फिजा में सीसी रोड अभिलेख में चार दर्शाए गए हैं लेकिन एक भी मार्ग नहीं बनाया गया है तथा आंगनबाड़ी केंद्र में घटिया किस्म की सामग्री का प्रयोग हुआ है इस आंगनबाड़ी केंद्र में 6 लाख रुपये खर्च होना दर्शाया गया है इसके बाद चरागाह की तार फेशिंग 98000 तथा बच्चों के खेल के मैदान की तार फेंसिंग एवं विद्यालय की बाउंड्री वाल में ₹200000 सौर ऊर्जा की रिपेयरिंग 198000 शमशान भूमि में 198000 दर्शाया गया है l जिसमें प्रधान सचिव ने गांव में विकास के नाम पर सरकार के धन का दुरुपयोग जमकर किया है और लोगों को छला है l
इस संबंध में गांव के जागरूक नागरिकों ने जिलाधिकारी को शिकायती प्रार्थना पत्र देकर आरोप लगाया है कि गांव में प्रधान व सचिव ने कोई विकास कार्य नहीं कराया है तथा गांव में जो थोड़ा सा विकास हुआ है उसमें भी घटिया किस्म की सामग्री का प्रयोग किया गया है जिससे नाली निर्माण टूट गया है तथा यह खड़ंजा डलवाया उसमें भी कई बार कार्य दर्शाया गया है इस कार्य में बंदरबांट को लेकर ग्रामीणों ने जिलाधिकारी को शिकायती प्रार्थना पत्र देकर प्रधान सचिव के खिलाफ कार्रवाई किए जाने की मांग की है , दिए गए प्रार्थना पत्र में श्याम बिहारी लाल रामदास विजय कुमार दीनदयाल छेदा लाल सत्यपाल भीमसेन भूप राम प्रदीप कुमार त्रिभुवन राधा कृष्ण लाला राम सीताराम श्यामाचरण सहित तमाम ग्रामीणों के हस्ताक्षर हैं l
प्रधान शवनम मसूरी का कहना है कि मुझे इस मामले की कोई जानकारी नहीं है मैने तो ऐसे ही लिखबा दिया न तो गांव में कोई नल सही है गांव में चार सीसी रोड के नाम से पैसे निकाले गए हैं लेकिन एक भी रोड नहीं पड़ा है गांव का श्मशान घाट भी अधूरा है जिसका पूरा पैसा निकल चुका है गांव में आंगनबाड़ी केंद्र के नाम से ₹600000 निकाला है लेकिन वह आंगनबाड़ी केंद्र पूर्व प्रधान ने बनवाया है उन्होंने वर्तमान प्रधान ने उस आंगनवाड़ी केंद्र पर रंगाई पुताई के अलावा और कोई काम नहीं किया है सचिव बीरेन्द्र ने कहा कि हमें विकास की कोई जानकारी नहीं है l
Leave a Reply