बीते दिनों गायब हुए युवक को गोसाईंगंज से किया गया बरामद

[object Promise]
बल्दीराय । बीते रविवार को  ग्राम कस्बा बल्दीराय से संदिग्ध परिस्थितियों में शिवम सिह उर्फ गोलू पुत्र समरजीत सिंह  गायब हो गया था। जिस सम्बन्ध में पुलिस अधीक्षक, सुल्तानपुर द्वारा गायब लड़के को खोजने के सम्बन्ध में कड़े दिशा-निर्देश दिये गये थे। जिसके अनुपालन में क्षेत्राधिकारी बल्दीराय द्वारा अपने कुशल नेतृत्व में टीमों का गठन कर रवाना किया गया था। उक्त सम्बन्ध में थाना बल्दीराय में मु0अ0सं0 257/17 धारा 363 भा0द0वि0 पंजीकृत किया गया था। उच्चधिकारियों द्वारा दिये गये दिशा निर्देश के क्रम में बल्दीराय पुलिस द्वारा आज  जनपद लखनऊ के अहिमामऊ, थाना गोसाईगंज से बरामद किया गया।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *