बीजेपी की महिला विधायक ने मायावती को लेकर दिया ये विवादित बयान, बीएसपी का पलटवार

[object Promise]

चंदौली । देश में जब चुनाव नजदीक आते ही नेताओं की एक-दसूरे के ऊपर दोषारोपण और बयानबाजियां जाती हैं। इस दौरान नेता मर्यादा को लांघकर विवादित बयान दे रहे हैं। इसी क्रम में यूपी की एक महिला भाजपा विधायक के बसपा प्रमुख मायावती को लेकर बिगड़े बोल सामने आए हैं।

विधायक के विवादित बयान का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। उत्तर प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) की विधायक साधना सिंह ने बहुजन समाज पार्टी (बीएसपी) चीफ मायावती के खिलाफ विवादित बयान दिया है।

साधना सिंह ने मायावती के बारे में कहा कि वह ना तो महिला लगती हैं और ना ही पुरुष लगती हैं। साधना सिंह यहीं नहीं रुकीं, उन्होंने यह भी कहा कि ऐसी महिला तो किन्नरों से भी बदतर हैं। साधना सिंह के विवादित बयान के बाद बीएसपी ने भी बीजेपी पर हमला बोला है।

[object Promise]
पकंज सिंह के साथ साधना सिंह

साधना सिंह ने गेस्ट हाउस कांड का जिक्र करते हुए कहा, जिस महिला का इतना बड़ा चीरहरण हो, वह सत्ता के लिए आगे नहीं आती है। इनका सबकुछ लुट गया लेकिन फिर भी इन्होंने कुर्सी के लिए अपमान पी लिया।

उन्होंने आगे कहा, जिस दिन महिला का ब्लाउज, पेटीकोट और साड़ी फट जाए, वह महिला सत्ता के लिए आगे नहीं आती है। उसको पूरे देश की महिला कलंकित मानती है। वह तो किन्नर से भी ज्यादा बद्तर है क्योंकि वह तो ना नर है और ना महिला है। बता दें कि साधना सिंह चंदौली जिले की मुगलसराय विधानसभा सीट से विधायक हैं।

दूसरी ओर बीएसपी नेता सतीश चंद्र मिश्रा ने कहा, उन्होंने (साधना सिंह) हमारी पार्टी अध्यक्ष के लिए जिस तरह के शब्दों का इस्तेमाल किया है, वे बीजेपी का स्तर दिखाते हैं। एसपी-बीएसपी के गठबंधन की घोषणा के बाद बीजेपी नेताओं ने अपना मानसिक संतुलन खो दिया है और उन्हें आगरा और बरेली के मेंटल हॉस्पिटलों में एडमिट कराना चाहिए।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *