बीएसएफ से बर्खास्त तेज बहादुर लड़ेंगे मोदी के खिलाफ चुनाव

[object Promise]

रेवाड़ी । बॉर्डर सिक्यॉरिटी फोर्स (बीएसएफ) से बर्खास्त जवान तेज बहादुर यादव ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ वाराणसी से चुनान लड़ने का ऐलान किया है। रेवाड़ी निवासी तेज बहादुर ने शुक्रवार को पत्रकारों से बातचीत में इसका ऐलान किया।

इतना ही नहीं, पीएम पर हमला बोलते हुए उन्होंने कहा कि मोदी भ्रष्टाचार मुक्त भारत की बात करते हैं। मगर, जब उन्होंने बीएसएफ में घटिया खाना मिलने को लेकर आवाज उठाई तो उन्हें बर्खास्त कर दिया गया।

ऐसे में वह पीएम के खिलाफ वाराणसी से ताल ठोकेंगे। उन्होंने कहा कि वह भ्रष्टाचार मुक्त भारत के मुद्दे पर प्रचार करेंगे।

तेज बहादुर ने बताया कि वह कई महीनों से चुनाव की तैयारी कर रहे हैं। वाराणसी के एक हजार से अधिक लोग उनके संपर्क में हैं।

उन्होंने बनारस की वोटर लिस्ट में नाम भी दर्ज करवा लिया है। वह जल्द ही अपनी टीम के साथ बनारस के लिए रवाना होंगे। बता दें कि तेज बहादुर ने बीएसएफ में मिल रहे खाने को घटिया बताते हुए विडियोज बनाए थे।

सोशल मीडिया पर आने के बाद वे सभी विडियोज वायरल हो गए थे। जिसके बाद तेज बहादुर चर्चा में आ गए।

बता दें कि उत्तर प्रदेश में कुल 7 चरणों में मतदान होना है। इसमें वाराणसी में 19 मई (आखिरी चरण) को चुनाव होगा। चुनाव के नतीजे 23 मई को आएंगे।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *