रिपोर्ट उपेंद्र कुशवाहा
पडरौना,कुशीनगर : भारतीय इंटरमीडिएट कॉलेज(बीआईसी) पडरौना की दो होनहार छात्राओं ने 2017 की इंटरमीडिएट की टॉपर रही रश्मि गुप्ता ने देश के उच्च कोटि के मेडिकल नीट परीक्षा में सफलता पायी है तो वही दूसरे तरफ 2018 बैच के टापर रही हर्षिता द्विवेदी ने भी नीट परीक्षा में सफलता का झंडा बुलंद करते हुए उड़ती हौसले का पडरौना की दो बेटियां घरों में खुशियों का इबारत लिख रही है।
होनहार बेटियों की सफलता पर खुशीयां मना रहे कुटुम्ब
होनहार बेटियों की सफलता पर रश्मि गुप्ता के पिता अशोक गुप्ता माता कल्पना गुप्ता नाना डॉ़ .के.के गुप्ता बेलवा चुंगी पडरौना तथा हर्षिता के पिता जय प्रकाश द्विवेदी माता माधवी द्विवेदी वायरलेस कंपाउंड पडरौना ने बेटियों को मिली सफलता का आज दुहाई दे कर लड्डू खिलाकर परिवार में खुशियों का इजहार कर रहे है।
गुरुजनों ने किया हौसलाअफजाई दिया बधाई
विद्यालय के प्रबंध निदेशक एनपी कुशवाहा उर्फ नथुनी प्रसाद कुशवाहा तथा विद्यालय के ओजस्वी युवा प्रिन्सिपल नेवेन्दु भूषण कुशवाहा औऱ विद्यालय परिवार इन दोनो होनहार को उज्वल भविष्य की कामना करते हुऐ बधाई औऱ शुभकामनाए दिए है।
Leave a Reply