बिहार मे पैदल ले जा रहे दो बछडे सहित पशु तस्करों को सिधुआ चौकी पुलिस ने किया गिरफ्तार ,भेजा जेल

[object Promise]

उपेन्द्र कुशवाहा

पडरौना, कुशीनगर कोतवाली पडरौना थाना क्षेत्र के सिधुआ पुलिस चौकी द्वारा बीती रात गश्त के दौरान पैदल बिहार ले जा रहे हैं दो पशु सहित दो तस्करों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है |

मिली जानकारी के अनुसार बीती रात कोतवाली पडरौना थाना क्षेत्र के सिधुआ बाजार पुलिस चौकी इंचार्ज सजनू यादव अपने हमराही अवनीश मौर्या के साथ बीती रात जंगल बनवीरपुर गांव स्थित बड़ी गंडक नहर पुलिया पर रात्रि गश्त कर रहे थे |  तभी मुखबिर से मिली सुचना के अनुसार बिहार में वध करने के लिए बसहिया से दो युवक दो बछडो  को लेकर पैदल  लेकर बिहार मे बध करने के लिए ले जा रहे थे |

इस दौरान दो लोगो को बछडे के साथ आते देख पुलिस ने तस्करों को रुकने का इशारा किया तो पुलिस को देखते ही पशु तस्कर भागने का प्रयास करने लगे |

इस दौरान चौकी पुलिस ने दौड़ा कर पकड़ तस्करो के पकड लिया |  पुछ ताछ के बाद तस्करो ने बध वाली बात कबूल ली | पुलिस ने आज दोनो तस्करो को पशु क्रूरता के अधनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर दोनो को जेल भेज दिया है |

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *