बिहार में लूटी लग्जरी गाड़ी, ड्राइवर को कुशीनगर में फेंका

[object Promise]
उपेन्द्र कुशवाहा
पडरौना,कुशीनगर : सीमावर्ती बिहार प्रांत के मोतिहारी से नरकटियागंज लिए किराये पर बुक करायी लग्जरी गाड़ी को लुटेरों ने बेतिया में लूट लेने के बाद चालक को कुशीनगर जिले के विशुनपुरा थाना क्षेत्र के तिलकापट्टी गांव के पास हाथ-पैर बांधकर गाड़ी से नीचे फेंक दिया। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने चालक से पूछताछ के बाद लुटेरों की तलाश में जुटी हुई है।
मंगलवार को विशुनपुरा थाना क्षेत्र के ग्राम तिलकापट्टी में दोपहर में गांव की कुछ महिलाओं ने एक व्यक्ति को गड्ढे में हाथ-पैर बंधे होने की स्थिति में देखा। इसकी जानकारी होने पर ग्रामीणों ने इसकी सूचना डायल 100 पुलिस को दी। मौके पर एसओ विशुनपुरा संजय कुमार सिंह भी तत्काल पहुंच गये। उस व्यक्ति ने पुलिस को बताया की कुछ लोगों ने मोतिहारी से नरकटियागंज जाने के लिये लग्जरी गाड़ी बुक की।
रास्ते में कुछ ही दूर चलने के बाद बेतिया में नानुसाती के निकट लघुशंका करने के बहाने गाड़ी रुकवायी। उन लोगों ने बंदूक की नोक पर उसे बंधक बनाकर गाड़ी में पीछे डाल दिया और मोबाइल भी छीन ली। फिर काफी देर चलने के बाद लुटेरे उसे बडी गंडक नहर के किनारे फेंक कर भाग गये। भागते समय लुटेरों की गाड़ी ने एक बाइक सवार को ठोकर मार दी, जिससे बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। एसओ ने घटना की जानकारी के बाद बिहार सीमा के साथ साथ चारों तरफ घेराबंदी करा दी। हालांकि समाचार लिखे जाने तक पुलिस को कोई सफलता नहीं मिल पायी थी।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *