बिजली की चपेट में आने से छात्र की मौत

[object Promise]

महाराजगंज । सदर कोतवाली अंतर्गत ग्राम जंगल फरजंदली का रहने वाला छात्र दिग्विजय पुत्र मंगरु गुप्ता जो जीएसवीएस का छात्र है स्कूल से वापस आते समय दोपहर 1:00 बजे खेत में गिरे बिजली के तार की चपेट में आ गया। जिससे उसकी दर्दनाक मौत हो गई ।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार उक्त तार कई दिनों से गिरा पड़ा था, जिस में बिजली की सप्लाई थी। ग्रामिणो ने बताया कि बिजली विभाग को सूचना देने तथा तमाम प्रयासों के बाद भी वैसे ही पड़ा रहा। जिस कारण यह भयानक घटना घट गई।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *