बालक्रीड़ा प्रतियोगिता एवं रैली का समापन

[object Promise]

रिपोर्टर – रामजी साहू

ऐरायां विकास खंड के रानीचंद्रप्रभा महविद्यालय खागा में दो दिवसीय बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता आयोजन किया गया । इस प्रतियोगिता में क्रीड़ा प्रभारी अशोक सिंह के नेतृत्व में प्राथमिक स्तर आल ओवर चैंपियन बालको में अमन और बालिका में निशा रही । उच्च प्राथमिक स्तर में बालक में देवेन्द्र कुमार चैंपियन शिप मिली। जबकि बालिका में अंजली विश्वकर्मा रही ।

आज रैली के समापन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में खागा विधायक श्रीमती कृष्णा पासवान जी उपस्थित रही। और विशिष्ट अतिथि के रूप में खागा नगर पंचायत चेयरमैन श्रीमती गीता सिंह मौजूद रही ।
श्रीमती कृष्णा पासवान ने अपने उदबोधन में कहा कि खेल का मुख्य उद्देश्य अनुशासन को बढ़ावा देना है। खेल से संयम,साहस,समभाव, स्वास्थ्य और नैतिकता का विकास होता है ।

इस अवसर पर खंड शिक्षा अधिकारी ऐरायां श्री वीरेंद्र कुमार पाण्डेय , धाता अध्यक्ष श्री हर्षवर्धन सिंह, धाता मंत्री पंकज सिंह, डिग्री कालेज के मुख्य विभागाध्यक्ष विजय बाजपेयी जी,जिला व्यायाम शिक्षिका श्रीमती सीमा सिंह, अंकलेश माथुर, कृष्णवीर सिंह अरुण मिश्रा, जयचंद्र पाण्डेय, विजय त्रिपाठी, कीर्ति त्रिपाठी मनोज कुमार,कुलदीप कुलभूषण , आनंद मिश्रा, अमित पाण्डेय धनंजय सिंह, दिलीप सिंह ,सुशील मौर्य,उमेश मौर्य आदि लोग मौजूद रहे ।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *