बार काउंसिल अध्यक्ष की स्वागत समारोह में दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या

बार काउंसिल अध्यक्ष की स्वागत समारोह में दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या

आगरा । उत्तर प्रदेश के आगरा में यूपी बार काउंसिल की दो दिन पहले हीचुनी गईं अध्यक्ष दरवेश यादव की दीवानी कचहरी परिसर में गोली मारकर हत्या कर दी गई है।  बुधवार को स्वागत समारोह में ही दिनदहाड़े अध्यक्ष को गोली मार दी गई। गोली मारने वाला आरोपी भी वकील ही है, जिसने खुद को भी गोली मार ली। आरोपी को घायल अवस्था में अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

उत्तर प्रदेश बार काउंसिल की अध्यक्ष 38 वर्षीय दरवेश यादव को कोर्ट परिसर में ही गोली मारी गई। दरवेश दो दिनों पहले ही बार काउंसिल की अध्यक्ष चुनी गई थीं। उनके स्वागत समारोह के बाद दीवानी कचहरी में आरोपी ने गोली मार दी। आरोपी की पहचान मनीष शर्मा के तौर पर हुई है।

बार काउंसिल अध्यक्ष की स्वागत समारोह में दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या
darvesh_yadav-file photo

वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मनीष ने खुद को भी गोली मार ली। आरोपी पेशे से वकील है, जिसे अभी घायल अवस्था में हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। यह घटना थाना न्यू आगरा इलाके के न्यायालय परिसर की है। इस मामले में विस्तृत जानकारी की प्रतीक्षा है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार आरोपी मनीष ने बार काउंसिल अध्यक्ष दरवेश को तीन गोलियां मारी, जो कि उनके सिर और पेट में लगी। दरवेश यादव ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी ने खुद को भी सिर में गोली मार ली।

आरोपी मनीष शर्मा को सिकंदरा हाइवे स्थित रेनबो अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दरवेश को पुष्पांजलि अस्पताल में डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया है। एडीजी अजय आनंद समेत अन्य अधिकारी और वरिष्ठ अधिवक्ता मौके पर पहुंच चुके हैं।  हत्या के कारणों का पता नहीं लग सका है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *