[object Promise]
बाराबंकी
।
लॉकडाउन के बीच उत्तर प्रदेश के बाराबंकी में एक 25 वर्षीय युवक की गला घोंटकर हत्या कर दी गई। मृतक फोटोग्राफर बताया जा रहा है। पुलिस के मुताबिक, कुछ दोस्तों ने गमछे से उसका गला कसकर हत्या कर दी है। मंगलवार की रात युवक को उसके दोस्त मंदिर पर ले गए थे, जहां मंदिर के पास की पीने-खाने के बाद कहासुनी हुई और हत्या कर दी गई।

हत्या कर परिजनों को किया फोन
मामला जहांगीराबाद के ग्राम टेरा दौलतपुर का है। यहां के निवासी केदारनाथ जायसवाल का 25 वर्षीय पुत्र दुर्गेश स्टूडियो में फोटोग्राफर था। मंगलवार की रात वह घर पर ही था। आरोप है कि उसके दोस्त गोलू ने उसे फोनकर रामजानकी मंदिर गोदहा आने के लिए कहा था। वह करीब रात नौ बजे बाइक से मंदिर पहुंचा। जहां पर पहले से ही कुछ और लोग भी मौजूद थे। इस दौरान पीने और खाने के बाद कहासुनी होने लगी। तभी दुर्गेश के दोस्तों ने उसका गला गमछे से कस दिया, और उसकी हत्या कर दी।
हत्या के बाद करीब 12 जब एक अज्ञात ने मृतक दुर्गेश के परिवारजन को फोन कर हत्या की जानकारी दी। परिवारजन मौके पर पहुंचे तो शव गोदहा गांव के पास पड़ा मिला। परिवारजन की तहरीर पर पुलिस मौके पर पहुंची और छानबीन शुरू कर दी है। अब पुलिस उसी कॉल डिटेल के सहारे पता लगा रही है कि किसने फोन कर दुर्गेश को बुलाया था। किसने हत्या की सूचना दी है। हालांकि, पुलिस अभी किसी नतीजे पर नहीं पहुंच सकी है कि युवक की हत्या किस लिए की गई थी।
Leave a Reply