नेताओं ने केन्द्र व राज्र सरकार के नीतियों की जमकर आलोचना की और कहा कि सरकार लोगों को धर्म मजहब मंदिर मस्जिद मे उलझाकर बेरोजगारी और बुनियादी समस्याओं से ध्यान हटा रही है लेकिन अब पिछडा ,दलित, शोषित ,वंचित अल्पसंख्यक जाग गया है और अपने हको को लेने के लिए लोकतांत्रिक तरीकों से आवाज बुलंद करेेेगा और लेकर रहेगा। भागीदारी संकल्प मोर्चा महारैली मे उमडे भारी जनसैलाब को देखकर मुख्य अतिथि और पुर्व मंत्री और जन अधिकार पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष बाबूसिंह कुशवाहा ने कहा कि सरकार पिछडों के साथ खुलेआम भेदभाव कर रही है क्योंकि छात्र वृत्ति के मामले एक रोचक मामला सामने आया है सामान्य वर्ग के छात्रों की संख्या 7 लाख थी जबकि पिछडे वर्ग के छात्रों की संख्या 21 लाख थी लेकिन सामान्य वर्ग के छात्रों को छात्रवृत्ति 609 करोड़ दिये तो पिछडे वर्ग के छात्रों को महज 600 करोड़ ही निर्गत किये जो कि खुले रुप से भेदभाव है।
बाबा साहब अम्बेडकर के समानता के सपनों को तोड सामाजिक दासता की तरफ धकेल रही वर्तमान सरकार-बाबूसिंह कुशवाहा
[object Promise]
उपेंद्र कुशवाहा
पडरौना,कुशीनगर। गुरुवार को पडरौना स्थित उदित नारायण इंटरकालेज के क्रीडांगन मे भागीदारी संकल्प महारैली विशाल जनसभा मे पूर्वमंत्री व जन अधिकार पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष बाबूसिंह कुशवाहा और भासपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर सहित उपेक्षित समाज पार्टी,क्रांति पार्टी,उदय पार्टी के कद्दावर नेताओं ने सम्बोधित करते हुये पिछडों, दलितों, वंचितों और अल्पसंख्यकों के साथ हुए अन्याय की बात कही कहा कि आज भी यह वर्ग राजनैतिक विद्वेविसिता का शिकार है जो इनका वास्तविक विकास होना चाहिए आज 73 साल मे भी नही हुआ है।
पडरौना मे इस महारैली के सफल होने और भारी जनसैलाब उमडने से प्रमुख दलों के होस उडा दिये हैं जहाँ कांग्रेस सपा और बसपा अपनी राजनैतिक हासिये पर चले गये हैं वही पूर्वमंत्री बाबूसिंह कुशवाहा और पूर्वमंत्री ओमप्रकाश राजभर ने एक मंच पर तमाम घटक दलों को लाकर यह संकेत दे दिया है कि वह मजबूत विकल्प बन गयी है आने वाले चुनावों मे यह एक जुटता सत्तारूढ़ दल को सत्ता से बेदखल करने मे समर्थ हो सकता है जनपद मे हुए इस भागीदारी संकल्प महारैली की गूँज पूरे प्रदेश मे सुनाई दे रही है विरोधी दलो खासकर सत्तारूढ़ दल को भी इस भागीदारी संकल्प महारैली के इतने सफल होने की उम्मीद नही थी लेकिन गुरुवार को होने वाले इस महारैली ने सबको चौका दिया है पडरौना नगर मे कुछ घंटे के लिए जाम की समस्या से भी गुजरना पडा प्रशासन को भी सुरक्षा करने मे काफी श्रम करना पडा।
इस दौरान प्रेमचन्द्र प्रजापति,केवट रामधनी बिन्द, अनिल सिंह चौहान व बाबूराम पाल ने भी अपना अपना सम्बोधन व्यक्त किया । कार्यक्रम का संचालन राजेश कुमार मौर्या मण्डल प्रभारी बनारस (जन अधिकार पार्टी ) ने किया । इस अवसर पर कार्यक्रम संयोजक चन्द्रविन्द मौर्य , मण्डल प्रभारी फ़ैजाबाद (जनअधिकार पार्टी )ओमप्रकाश मौर्य मण्डल प्रभारी गोरखपुर,जिलाध्यक्ष ब्रजेश कुशवाहा, जिला प्रभारी धर्मेन्द्र प्रजापति, जिला कोषाध्यक्ष श्रीराम कुशवाहा,कृष्णा कुशवाहा,राजेश कुशवाहा, अभयानन्द कुशवाहा,अरविन्द कुशवाहा,प्रमोद कुशवाहा, परशुराम कुशवाहा, अरविन्द मौर्या, राजकुमार कुशवाहा,लालजी कुशवाहा, रामप्रवेश कुशवाहा, विनोद कुशवाहा, छेदी कुशवाहा, जयनरायन कुशवाहा,अमरेश कुशवाहा, राजीव प्रसाद, बलराम प्रसाद, महेन्द्र चौहान, मैनेजर कुशवाहा, गोविन्द प्रजापति, अनिल कुशवाहा, इन्द्रजीत कुशवाहा, अवनीश कुशवाहा सहित कई हजार की संख्या में भीड़ उपस्थित थी।
Leave a Reply