बाजार जा रही युवती को पेट्रोल डालकर सरेराह जिंदा जला दिया

[object Promise]

कानून व्यवस्था की खुली पोल

उन्नाव. प्रदेश की सत्ता रूढ़ योगी सरकार मंच पर भाषण देते वक्त दुरुस्त कानून व्यवस्था के बड़े बड़े दावों में दम भरती नजर आती है. लेकिन हकीकत तो कुछ और ही है. ताजा मामला उन्नाव जिले का है. जहां घर से बाजार के लिए निकली युवती को अज्ञात लोगों ने सरेराह जिंदा जला दिया. आनन-फानन में ग्रामीणों ने युवती को बचाने का प्रयास किया, लेकिन इस से पहले ही युवती ने दम तोड़ दिया.

जानकारी के मुताबिक मामला बारासगवर थाना इलाके के सतनी बाला खेड़ा का है. यहां की रहने वाली 19 वर्षीय युवती घर से बाजार की तरफ साइकिल से निकली थी. रास्ते में कुछ अज्ञात लोगों ने पेट्रोल डालकर युवती को आग लगा दी. सुनसान रास्ता होने की वजह से युवती की चीख पुकार कोई नहीं सुन पाया. आग की पूरी तरह चपेट में आई युवती ने बीच सड़क पर जाने का प्रयास किया, लेकिन इससे पहले ही उसकी मौत हो गई.

जिसके बाद शाम को सड़क किनारे युवती का शव पूरी तरह से जल चुका था. लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी. वहीं युवती के साथ पहले रेप होेने की आशंका जताई जा रही है. फिलहाल घटनास्थल पर आरोपियों के खिलाफ कोई सुराग पुलिस को नहीं मिला है. पुलिस ने युवती का शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. इस मामले में पुलिस अधीक्षक का कहना है कि डॉग स्क्वॉयड व फॉरेंसिक टीम मामले की जांच कर रही है, आरोपियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा.

Read More : BSP का ‘ईवीएम फार्मूला’ तैयार, BJP और अन्य दलों की बढ़ेंगी मुश्किलें

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *