रिपोर्ट: कामेश्वर पाण्डेय (ब्यूरो चीफ)
देवरिया कार्यालय
देसही देवरिया। रामपुर कारखाना थानाक्षेत्र के पड़ौली गांव में एक बाइक सवार युवक ने झांसा देकर 3 लाख रुपए का जेवर और मोबाइल लेकर फरार हो गया। जानकारी होने के बाद परिजनों के होश उड़ गए। क्षेत्र के पड़ौली गांव के शेषनाथ सिंह के दो बेटे हैं। बड़ा बेटा वीरबहादुर सिंह करीब एक माह पहले सऊदी गया है।
शनिवार की दोपहर 2 बजे के करीब शेषनाथ रामपुर दुल्लह चैराहे पर तेल पेराने गए थे। अभी वह मशीन पर पहुंचे ही थे कि एक बाइक सवार युवक आकर उनसे हालचाल पूछने लगा। उसने बताया कि वह वीरबहादुर का मित्र है। कुछ काम का हवाला देकर क्षेत्र के पिपरा दौलाकदम चैराहे पर बैठाकर ले गया।
वहां उनका मोबाइल फोन करने लिए ले लिया। बोला कि आप यहीं बैठिये और मैं अभी आ रहा हूँ। वह सीधे उनके घर चला गया। और वीरबहादुर की पत्नी प्रतिमा से बोला कि शेषनाथ एक चैराहे पर हैं और वीर बहादुर का एक काम कराना है। काम होे जाने के बाद उसका वेतन दोगुना हो जाएगा। इसके बदले उसे रुपये देने होंगे। नकदी नहीं होने पर प्रतिमा ने अपना और अपने घर में रखे करीब तीन लाख के जेवरात दे दिए।
बाइक सवार युवक लेकर फरार हो गया। शेषनाथ काफी इंतजार के बाद जब घर पहुंचकर मामला बताया। तब तक प्रतिमा ने भी ठगी होने की बात बताई । इस पर परिवार सहित गांव में खलबली मच गई। लोगों ने डायल 100 पर पुलिस को सूचना दी।
Leave a Reply