बांगरमऊ उन्नाव।
थाना क्षेत्र के अंतर्गत विद्युत विभाग उपकेंद्र के निकट पैदल जा रहे युवक को बाइक सवार ने मारी जोरदार टक्कर युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची 108 एंबुलेंस के माध्यम से नगर की सीएचसी में भर्ती करवाया गया। वहाँ हालत गंभीर देखते हुए चिकित्सकों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
जानकारी के अनुसार जिला हरदोई के ग्राम भीठी बेहदर निवासी रामचन्द्र का पुत्र आशीष नगर के समीप स्थित विद्युत विभाग उपकेंद्र से पैदल बांगरमऊ आ रहा था। तभी तेज रफ्तार बाइक सवार ने अनियंत्रित होकर पैदल आ रहे आशीष को जोरदार टक्कर मार दी। जिससे हुआ उछलकर दूर जा गिरे और गंभीर रूप से घायल हो गया। वहीं राहगीरों ने बाइक सवार को दौड़ाकर पकड़ लिया। और पता किया, कि बांगरमऊ नगर के मोहल्ला कछियाना निवासी पप्पू का बेटा सचिन था। उसके पिता ने पूरा इलाज करवाने की बात कही,वही सूचना पर पहुंची 108 एंबुलेंस के द्वारा नगर की सीएससी में भर्ती करवाया गया। जहां नाजुक हालत देखते हुए चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
बाइक सवार ने मारी युवक को जोरदार टक्कर युवक हुआ, घायल
[object Promise]
Leave a Reply