बाइक सवार को बचाने के चक्कर में हुआ हादसा, चार लोग हुए घायल

[object Promise]
अमेठी। अमेठी में बारातियों की एक कार एक बाइक सवार को बचाने के चक्कर में लखनऊ-वाराणसी मार्ग पर अनियंत्रित होकर पलट गई। इस हादसे में कार में सवार चार लोग घायल हुए है घायलों की हालत गंभीर होने पर उन्हें जिला अस्पताल रेफर किया गया है। क्या है मामला- मिली जानकारी के मुताबिक अमेठी के जगदीशपुर निवासी एक युवक का विवाह आज अलीगंज में होना तय था कुछ बारातियों की कार जगदीशपुर से
अलीगंज को रवाना हुई थी बाराती जावेद और उनके साथियों ने स्कोडा कार से बारात में चलने का कार्यक्रम बनाया कार में चार बाराती सवार थे। बाइक सवार को बचाने के चक्कर में चालक ने खोया संतुलन- कार जब राष्ट्रीय राजमार्ग -56 पूरे प्रेमशाह गाँव के पास से गुजर रही थी तभी सड़क पर सामने एक बाइक सवार आ गया।
बाइक सवार बचाने के चक्कर में चालक संतुलन खो बैठा तेज रफ्तार अनियंत्रित कार खड्ड में पलट गई जिससे कार में सवार अब्दुल गफ्फार(35)वर्ष और सलमान शेख(29) वर्ष दोनों निवासी जिला जालौन सैफ(22) वर्ष निवासी जनपद बिजनौर और जावेद(22) वर्ष पुत्र शब्बीर निवासी जगदीशपुर अमेठी घायल हो गए। जिला अस्पताल रेफर- आसपास के लोगों की मदद से गंभीर रूप से घायल चारो बारातियों को तत्काल मुसाफिरखाना अस्पताल पहुंचाया गया जहाँ घायलों की हालत नाजुक देखकर डाक्टरों ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *