बाइक और ट्रैक्टर की भिड़ंत में एक मौत,एक गम्भीर रूप से हुआ घायल

 बाइक और ट्रैक्टर की भिड़ंत में एक मौत,एक गम्भीर रूप से हुआ घायल

बांगरमऊ,उन्नाव। फतेहपुर84 थाना क्षेत्र के अन्तर्गत कॉलीमिट्टी दबौली रोड पर इस्माइल पुर नौगवां गाँव की मोड़ पर तेज रफ्तार से आ रहे ट्रैक्टर मे बाइक के भिड़ने बाइक सवार दो लोग गम्भीर घायल हो गए। जिन्हें स्थनीय पी एच सी से जिला अस्पताल रेफर किया गया है।वही जिला अस्पताल ले जाते समय एक युवक की मौत हो गयी पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्मार्टम हेतु जिला मुख्यालय भेजा।

जनपद हरदोई के मल्लावां थाना क्षेत्र के गाँव रहीमपुर निवासी विपिन लगभग (20)वर्ष तथा बलवीर लगभग(22) वर्ष अपनी रिश्तेदारी इस्माइल पुर नौगवां गये थे। जहाँ मोड़ पर ट्रैक्टर से भिड़कर घायल हो गए।सूचना पर पहुँचे परिजनों ने अस्पताल पहुँचाया। वहाँ चिकित्सको ने गम्भीर हालात देख प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया। बलवीर की अस्पताल ले जाते समय ही मौत हो गयी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु जिला मुख्यालय भेज दिया।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *