बाइकसवार को बचाने के चक्कर में डी सी एम खम्भे से टकराई और पलट गई एक की मौत

            प्रयागराज । थाना कोखराज के अंतर्गत ग्राम करेंटी में शाम लगभग 7:30 बजे एक मोटर साइकिल सवार को बचाने के चक्कर में कानपुर से प्रयाग राज को जा रही डीसीएम गाड़ी खम्भे से टकराकर पलट गया जिसमें से दो लोगों की कूद कर भाग जाने की खबर है जबकि एक ब्यक्ति उसी के नीचे दब गया जिसकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गयी जबकि मोटर साइकिल सवार को गम्भीर हालत में नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है ।एसओ कोखराज को सूचना मिलते ही वह क्रेन लेकर तत्काल पहुंचे लेकिन तब तक दबा हुआ  ब्यक्ति मर चुका था जिसको क्रेन की मदद से निकला गया जिसकी पहचान विनोद पुत्र किशोरी के रूप में की गयी जिनके परिजनों को सूचित कर दिया गया है।      

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *