बांग्लादेश मजदूरी करने वाले कुशीनगर के युवक से प्यार के बाद शादी रचाने वाली रुख्‍साना पहुंची बृजेश गुप्ता के घर

[object Promise]
पडरौना,कुशीनगर । बांग्लादेश की एक युवती अपने पति को ढूंढते-ढूंढते कुशीनगर के हाटा पहुंच गई। युवती के अनुसार हाटा कोतवाली के डुमरी संवागीपट्टी निवासी युवक बृजेश ने उसके साथ शादी की और उसे बाद में बुलाने का भरोसा देकर बांग्लादेश भेज दिया। जब उसने उसे नहीं बुलाया तो वह उसकी तलाश करते हुए यहां पहुंच गई। हाटा कोतवाली में बांग्लादेश की युवती के आने का मामला क्षेत्र में जबरदस्त चर्चा का विषय रहा।
डुमरी संवागीपट्टी निवासी बृजेश गुप्ता जार्डन की क्लासिक कंपनी में प्लम्बर का काम करता था। उसी कंपनी में बांग्लादेश के ढाका की रहने वाली रुकसाना अख्तर भी काम करती थी। चार वर्ष पूर्व विदेश गये बृजेश व रुकसाना की दोस्ती हुई,जो आगे चलकर प्यार में बदल गया। जॉर्डन में दोनों साथ रहने लगे। कुछ महीनों की छुट्टी लेकर बृजेश अपने गांव आया।
जब फोन पर बातचीत बंद हो गयी तो रुकसाना पासपोर्ट के पते के आधार पर लखनऊ पुलिस के साथ बीते दो दिसम्बर को हाटा कोतवाली पहुंची थी। दिसंबर माह में विदेशी युवती के इस तरह अचानक पहुंचने पर पुलिस महकमा हैरान रह गया। पुलिस ने रुकसाना की आपबीती सुनने के बाद बृजेश के परिवारीजनों को थाने लाई थी तो बृजेश भी पहुंचा था। बाद में शादी करने की बात कहकर दोनों लखनऊ चले गए।
शुक्रवार को एक बार फिर रुकसाना हाटा कोतवाली पहुंच गई। उसने पुलिस को बताया कि दिसंबर में लखनऊ से लौटकर बृजेश हाटा में रहने लगा। कहा कि जब घर वाले मान जाएंगे तक वे शादी कर लेंगे। दो महीने हाटा में रहने के बाद वे कोलकाता गए और बीते 24 जनवरी को काली मंदिर में हिन्दू रीति-रिवाज से शादी की।
बृजेश 26 जनवरी को उसे बांग्लादेश भेज कहा कि एक महीने बाद वह उसे हाटा बुला लेगा और फिर वे दोनो जार्डन चले जाएंगे। रुकसाना के अनुसार 16 फरवरी तक उसकी बृजेश से बात हुई और फिर उसका मोबाइल बंद हो गया। 12 मार्च को बृजेश ने बांग्लादेश फोन कर जल्दी बुलाने का भरोसा दिया, लेकिन फिर संपर्क नहीं किया। इसके बाद वह उसकी तलाश करते हाटा पहुंच गई। युवती के पहुंचने के बाद पुलिस संवागीपट्टी पहुंची तो बृजेश फरार मिला।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *