बांगरमऊ कोतवाली परिसर में आयोजित पीस कमेटी की बैठक में जिला अधिकारी देवेंद्र कुमार पांडे ने की अध्यक्षता

[object Promise]

बांगरमऊ उन्नाव में होली के पावन पर्व को लेकर आज कोतवाली परिसर में जिलाधिकारी की अध्यक्षता में पीस कमेटी (शांति समिति) की बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें सभी से प्रेम-भाईचारे व आपसी लोगो के साथ होली का पर्व मनाने की अपील की गयी।

पीस कमेटी को सम्बोधित करते हुए जिलाधिकारी देवेंद्र कुमार पांडेय ने कहा कि होली का पावन पर्व हमें प्रेम भाईचारे का संदेश देता है इस पर्व में सभी लोग आपसी कटुता भूल कर एक दूसरे को गले मिलकर शुभ कामनाएँ देते हैं। इसलिए इस पावन पर्व पर कोई ऐसा कार्य न करें जिससे रंग में भंग पैदा हो। उन्होंने होली पर्व के साथ ही आगामी लोकसभा चुनाव में भी संयम बरतने तथा अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील भी की। मुख्य विकास अधिकारी प्रेम रंजन सिंह ने अपने सम्बोधन में सभी का आभार व्यक्त करते हुए होली के पावन पर्व को मिलजुलकर हंसी खुशी के साथ मनाने की अपील की।
पुलिस अधीक्षक एम पी वर्मा ने अपने सम्बोधन में कहा कि होली का जो स्थान निश्चित है वहीं पर होलिका दहन हो किसी नए स्थान का बिल्कुल प्रयोग न किया जाए। अशांति फैलाने वालों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी। अपर पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार पांडेय ने कहा कि होली के पर्व पर किसी पर जबरदस्ती रंग न डाला जाए और अगर किसी भाई को रंग लग जाता है तो वह उसका बुरा न माने क्योंकि यह पर्व रंगों का पर्व है। उन्होंने उपस्थित लोगों को बताया कि बच्चों, बूढ़ों व बीमार व्यक्तियों का विशेष ध्यान रखा जाए उनके ऊपर रंग किसी भी कीमत पर न डाला जाए।
अंत में उप जिलाधिकारी अनिल कुमार सिंह ने सभी अधिकारियों व पीस कमेटी के सदस्यों का आभार व्यक्त करते हुए होली का पर्व आपस में मिलजुल कर भाईचारे के साथ मनाने की अपील की। इस मौके पर पुलिस क्षेत्राधिकारी अम्बरीष सिंह भदौरिया, भाजपा नेता पुनीत गुप्ता, कोतवाली प्रभारी निरीक्षक अरविंद कुमार सिंह अतिरिक्त प्रभारी निरीक्षक सुरेश कुमार पटेल, कस्बा चौकी इंचार्ज रामऔतार, उपनिरीक्षक राजेन्द्र कांत शुक्ला, उप निरीक्षक अनिल अवस्थी, नगर पालिका परिषद के चेयरमैन इजहार खां, अधिशाषी अधिकारी मीनू सिंह, गंजमुरादाबाद नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी कुंवर गौरव सिंह, स्वामी दयाल गुप्ता, राम बिहारी वर्मा, राहुल शुक्ला, रवि कांत गुप्ता सहित काफी संख्या में लोग उपस्थित रहे।।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *