[object Promise]
ब्यूरो – कामेश्वर पाण्डेय
देवरिया, सामाजिक एवं सांस्कृतिक संस्था पैराडाइजियल एकेडमी के कार्यसमिति की बैठक कैम्प कार्यालय पुराना आलोक इनफोसिस पर दिन के 11 बजे संस्था अध्यक्ष अमिताभ रावत की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। बैठक में संस्था के द्वारा गत वर्ष में किये गए कार्यों का लेखा-जोखा समिति के समक्ष रखते हुए संस्था के बहुप्रतीक्षित टैलेंट हंट के सीजन 4 प्रतियोगिता कराने पर चर्चा की गई। अध्यक्ष अमिताभ रावत एवं महासचिव रविकान्त मणि ने संयुक्त रूप से टैलेंट हंट सीजन 4 के फॉर्म को लांच करते हुए उसके बारे में विस्तार से बताया।
बैठक को संबोधित करते हुए महासचिव रविकान्त मणि ने बताया कि प्रतियोगिता अपने पिछले तीनों सीजन से भव्य होगी। इस बार की प्रतियोगिता 4 चरणों में सम्पन्न होगी। पहले चरण से क्वालीफाई करने वाले दूसरे चरण में, दूसरे चरण से क्वालीफाई करने वाले तीसरे चरण (सेमीफाइनल) में और तीसरे चरण से क्वालीफाई कर चैथे चरण यानी ग्रांड फिनाले में जाएंगे। इस बार की प्रतियोगिता का ऑडिशन जिले के पांचों तहसील देवरिया सदर, रुद्रपुर, सलेमपुर, भाटपार रानी एवं बहरज में होगा जिससे कि ग्रामीण अंचलों की वे प्रतिभाएं जो जानकारी के अभाव में शहर तक नहीं आ पाती थी हम उन्हें भी ढूढ़ने का काम करेंगे। इस तरह से संस्था अपने मूल लक्ष्य देवरिया की दबी प्रतिभाओं को आगे लाने के सतत प्रयासरत को भी प्राप्त करेगा।
इसी क्रम अध्यक्ष अमिताभ रावत ने बताया कि टैलेंट हंट सीजन 4 का फॉर्म प्रतियोगियों के लिए उपलब्ध हो गया है। जो भी प्रतिभायें गायन एवं नृत्य के विधा में अपने कौशल का प्रदर्शन करना चाहते है वे संस्था द्वारा चिह्नित स्थानों से फॉर्म प्राप्त कर ले क्योंकि फॉर्म की संख्या सीमित है। टैलेन्ट हण्ट सीजन 4 का पहला ऑडिशन जून के तीसरे सप्ताह में होना है। बताते चलें कि ऑडिशन प्रत्येक 30 प्रतियोगियों पर होगा। जो आगे के महीनों में निरन्तर चलता रहेगा। ऑडिशन पूरा होने के बाद आगे के सभी चरण आयोजित होते रहेेंगे।
अध्यक्ष ने 2 मोबाइल नंबर भी जारी किए जिस पर टैलेंट हंट सीजन 4 से संबंधित सभी प्रकार की जानकारी प्राप्त की जा सकेगी। पहला नंबर 9794426119 और दूसरा 8052296000 है।
बैठक में मनीष दूबे, विवेकानन्द शर्मा, शिवप्रकाश मिश्र, रोहित राॅय, ज्ञानेन्द्र गुप्ता, वतन मिश्रा, विवके शुक्ला, राहुल सिंह आदि सदस्य उपस्थित रहे।
Leave a Reply