बहराइच। बहराइच में भाजपा नेता व अधिवक्ता रामसुंदर चौधरी को हमलावरों ने दिनदहाड़े पीछा कर गोली मार दी। घटना से हड़कंप मच गया। भाजपा नेता को आनन फानन में अस्पताल ले जाया गया जहां उनका इलाज चल रहा है।
वारदात देहात कोतवाली अंतर्गत बहराइच-बलरामपुर मार्ग पर कटी तिराहे पर हुई।
फायरिंग के दौरान भाजपा नेता की कार पर भी गोलियां लगीं। रामसुंदर चौधरी लोकसभा चुनाव के लिए श्रवास्ती व बलरापुर के लोकसभा प्रभारी भी बनाए गए हैं। वह दो बार बहराइच के भाजपा जिलाध्यक्ष भी रह चुके हैं।
घटना पर जिले के पुलिस अधीक्षक डॉ. गौरव ग्रोवर का कहना है कि रामसुंदर चौधरी बहराइच के रहने वाले हैं। जो कि बुधवार सुबह इकौना जाने के लिए निकले थे। वह सपना फ्लोर मिल पर रुके तो पीछे से हमलावरों ने उन पर फायरिंग कर दी। एक गोली उनकी पीठ को छूकर निकल गई। वह अस्पताल में भर्ती हैं और डॉक्टरों का कहना है कि वह खतरे से बाहर हैं। वहीं, दूसरी गोली कार के शीशे पर लगी। पुलिस अधीक्षक ने बताया टीम गठित कर मामले की जांच की जा रही है।
Leave a Reply