बसपा मुखिया मायावती का जन्मदिन कल, मनेगा जनकल्याणकारी दिवस

[object Promise]

लखनऊ । बहुजन समाज पार्टी की अध्यक्ष मायावती का जन्मदिन कल मनाया जाएगा। उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती का जन्मदिन इस बार जन कल्याणकारी दिवस के रूप में मनाया जाएगा।

बहुजन समाज पार्टी की मुखिया मायावती का 62वां जन्मदिन कल जनकल्याणकारी दिवस के रूप में मनाया जायेगा। इस मौके पर मायवाती अपनी किताब ‘मेरे संघर्षमय जीवन और बीएसपी मूवमेंट का सफरनामा’ के अंक का विमोचन करेंगी। कल वह लखनऊ में मीडिया को भी संबोधित करेंगी। माना जा रहा है मायावती इस दौरान अगले लोकसभा चुनाव की तैयारियों और गठबंधन के मुद्दे पर भी अपना रुख साफ करेंगी।

40 मुक्तों की पवित्र धरती, मकर संक्रांति पर यहां श्रद्धालु लगाते हैं आस्था की डुबकी

राजधानी लखनऊ के अलावा प्रदेश के सभी जिलों में बसपा कार्यकर्ता उनके जन्मदिन समारोह का आयोजन करेंगे। बीते वर्ष विधानसभा चुनाव आचार संहिता लागू हो जाने के कारण मायावती का जन्मदिन पर विशेष आयोजन नहीं हो सका था।

इस बार पूरे प्रदेश में जन्मदिन की जोर-शोर से मनाने की पूरी तैयारी कर ली गई है। प्रदेश के सभी 75 जिलों में कार्यक्रम होंगे और कार्यकर्ता उनको बधाई देने के साथ केक काटेंगे। समारोह के बाद गरीबों को भोजन, कंबल और मिठाई तोहफे में दी जाएगी। कल लखनऊ में होने वाले समारोह के दौरान मायावती जो भाषण देंगीं उसका प्रसारण सभी जिलों के कार्यक्रमों में किया जाएगा।

कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक शो 2018 की 4 बड़ी घोषणाएं

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *