रिपोर्ट:सैय्यद मकसूदुल हसन
बल्दीराय तहसील में समाधान दिवस के मौके पर शिकायतों को त्वरित कार्यवाही द्वारा निस्तारित करने के लिए नवागत सीडीओ ने मातहत अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि समाधान दिवस में आए हुए किसी भी फरियादियों को निराश ना लौटाया जाए। जिससे लोगों की और जरूरतों के अनुसार उनका कार्य हो सके सरकार द्वारा पदस्थ योजनाओं को सब की जानकारी में रखते हुए हर व्यक्ति को लाभ मिलना चाहिए जिससे सरकार की मंशा पूरी तरह से सफल बनाई जा सके।
पुलिस कप्तान हिमांशु कुमार ने भी शिकायतें सुनी शिकायतों को सुनने के सिलसिले में एसडीएम बल्दीराय प्रिया सिंह, तहसीलदार रानी गरिमा जायसवाल, डीडीयू डीआर विश्वकर्मा, वीडियो बल्दीराय अंजलि सरोज, जिला के समस्त उच्च पदस्थ अधिकारी गण मौजूद रहे। राजस्व विभाग, वन विभाग, विद्युत विभाग, पंचायत जल निगम, सिंचाई खाद्य, एवं रसद के साथ-साथ संबंधित समस्त विभागों के अधिकारी मौजूद रहे
समाधान दिवस में 134 शिकायतें पाई गई जिसमें से 38 शिकायतों का निस्तारण हो पाया।समाधान दिवस की समाप्ति पर सीडीओ ने उप जिलाधिकारी बल्दीराय प्रिया सिंह व क्षेत्राधिकारी लालचंद चौधरी तहसीलदार रानी गरिमा जायसवाल और बल्दीराय थाना अध्यक्ष आकाश सिंह के साथ मिलकर तहसील परिसर में पौधरोपण किया।
Leave a Reply