बल्दीराय तहसील प्रांगण में प्रधानमंत्री किसान सम्मान समारोह आयोजित

[object Promise]
रिपोर्टर:तकी मेहदी

बल्दीराय/सुल्तानपुर।। तहसील सभागार में प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के अंतर्गत किसान सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें कुल 30 किसानों को उपजिलाधिकारी प्रिया सिंह व तहसीलदार शैलेन्द्र चौधरी ने प्रमाण पत्र वितरित किया।प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के अंतर्गत जनपद के लघु एवं सीमांत कृषकों की आय बढ़ाने के लिए लाभार्थियों को प्रमाण पत्र वितरित किया गया।

इस मौके पर नायब तहसीलदार अमर नाथ पाल संदीप तिवारी,कमलेश सरोज,बासुदेव,संतोष गुप्ता,अशरफी लाल,हौसिला प्रसाद,मोहम्मद इलियास,ननकू,मायावती,कृष्णा देवी,कमला व भैयाराम सहित कई किसान मौजूद रहे।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *