बल्दीराय तहसील क्षेत्र के लेखपाल संघ पदाधिकारियों का हुआ गठन

[object Promise]
बल्दीराय/सुल्तानपुर। उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ सुलतानपुर के उपशाखा तहसील बल्दीराय के कार्यकारिणी का गठन लेखपाल संघ सुल्तानपुर के जिला अध्यक्ष राधेश्याम शुक्ल की अगुवाई में किया गया। तहसील क्षेत्र के विभिन्न लेखपालों को नई जिम्मेदारी दी गयीं जिसमे तहसील अध्यक्ष,उपाध्यक्ष, कोषाध्यक्ष आदि पदों पर चयन प्रकृया की गयी सभी को निर्विरोध चयन हुआ। कार्यक्रम में  मुख्य अतिथि  के तौर पर उपजिलाधिकारी बल्दीराय प्रतिपाल सिंह चौहान रहें जिन्होंने  नए निर्वाचित पदाधिकारियों को प्रमाण पत्र देकर कार्यकारिणी की घोषणा की जिसमें संतराम यादव को अध्यक्ष ,सुखराज यादव वरिष्ठ उपाध्यक्ष, धर्मराज गुप्ता कनिष्ठ उपाध्यक्ष ,रामयग यादव महामंत्री, सियाराम यादव उप मंत्री ,रविंद्र प्रताप सिंह कोषाध्यक्ष ,कमलेश कुमार को एडिटर के पद पर सर्वसम्मति से  नियुक्त किया गया कार्यक्रम के मुख्य अतिथि उप जिलाधिकारी बल्दीराय ने प्रमाण पत्र बितरित करने के दौरान कहा कि सभी निर्वाचित सदस्यों से यह अपेक्षा है कि अपने अधिकार क्षेत्र के अंतर्गत कार्यों का सही तरीके सै निर्वहन करें और सरकार की मंसा पर खरें उतरे जनता की सेवाभाव से मददगार बनें जिससें एक अच्छी क्षवि बनी रहें इस मौके पर तहसीलदार, नायब तहसीलदार एंव तहसील क्षेत्र के सभी लेखपाल मौजूद रहें।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *