“बदमाशो द्वारा शराब अनुज्ञापी की हत्या के खुलाशा नही होने के विरोध” में विधायक ने दिया धरना,एसपी के आश्वासन पर स्थगित

“बदमाशो द्वारा शराब अनुज्ञापी की हत्या के खुलाशा नही होने के विरोध” में विधायक ने दिया धरना,एसपी के आश्वासन पर स्थगित
पडरौना,कुशीनगर : तरयासुजान थाना क्षेत्र के लतवाचट्टी बाज़ार में लगभग डेढ़ माह पूर्व अज्ञात बदमाशो द्वारा शराब अनुज्ञापी तारकेश्वर गुप्ता की चाकू मारकर हत्या कर दी गईं थी घटना के वावत मुकामी थाने में अभियोग भी पंजीकृत है।लगभग डेढ़ महीने बाद भी घटना का खुलासा पुलिस प्रशासन द्वारा नहीं हुआ। जिसके विरोध में आज क्षेत्रीय लोगो के साथ स्थानीय विधायक ने सीओ दफ्तर पर धरना प्रदर्शन किया। बाद में पुलिस कप्तान द्वारा एक सप्ताह के भीतर घटना के पर्दाफास के आश्वासन पर धरना प्रदर्शन स्थगित हुआ। सोमवार को सुबह हत्याकांड के खुलासा नही होने से नराज करीब सैकड़ो क्षेत्रीय लोगो के साथ स्थानीय विधायक कांग्रेस विधान मंडल दल के नेता अजय कुमार लल्लू पुलिस क्षेत्राधिकारी कार्यालय पहुच पुलिस निष्क्रियता का आरोप लगाते हुए धरने पर बैठ गए।
इस दौरान क्षेत्रीय लोगो ने पुलिस प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए नारेबाजी किया लोगो का आरोप था की बारदात में शामिल बदमाशो के बारे में पुलिस प्रशासन पता लगाने में अब तक विफल है जिससे अपराधियो के हौसले बुलंद है। धरने को सम्बोधित करते हुए विधायक अजय कुमार लल्लू ने कहा की डेढ़ माह पूर्व हत्या हुई और अब तक पुलिस इस मसले में हाथ पर हाथ धरी बैठी हुई है। क्षेत्र में भय का माहौल है लेकिन निष्क्रियता के चलते हत्या जैसी जघन्य घटना की पर्दाफास नही किया जा रहा है। पूरे प्रदेश में भय का माहौल है जिससे जनता अपने आप को असुरक्षित महसूस करने को विवश है। पुलिस निष्क्रियता के विरोध में तमकुहीराज में पुलिस क्षेत्राधिकारी कार्यालय पर क्षेत्रीय लोगो के साथ स्थानीय विधायक व विधान मंडल दल के नेता अजय कुमार लल्लू ने धरना प्रदर्शन कर प्रशासन से घटना की खुलासा की मांग कर रहे थे की जल्द से जल्द मामले का पर्दाफाश के साथ न्याय सुनिश्चित किया जाय। बाद में पुलिस क्षेत्राधिकारी ने जल्द खुलासा का भरोषा दिया।
लेकिन आंदोलनकारी  नही माने तो पुलिस कप्तान ने जरिये मोबाइल घटना का एक सप्ताह में पर्दाफास का भरोसा दिलाया। जिसपर आंदोलन को एक सप्ताह के लिए स्थगित किया गया तथा अल्टीमेटम दिया गया कि अगर एक सप्ताह में घटना का पर्दाफास नही हुआ तो सप्ताह बाद पुलिस कप्तान के दफ्तर पर धरना प्रदर्शन किया जाएगा। इस दौरान मुख्य रूप से काश्मीरीलाल गुप्ता प्रभु गुप्ता शर्मा यादव राम जी मध्देशिया, व्यास कुशवाहा, संजय गोंड,मुन्ना कुशवाहा, मनोज शर्मा, अनिरूद्ध गुप्ता, राजू पटेल, रामशंकर कुशवाहा पूर्व प्रधान, रामदेव जी प्रधान गोड़ईता श्रीराम, प्रभु गुप्ता प्रधान हफूआ बलराम, संतोष जी प्रधान सरेया खुर्द, रोशन गोंड,पप्पू कुशवाहा, अंगेश गुप्ता, मुकेश गुप्ता, संजीव पांडेय, सतेन्द्र गौर सहित सभी लोग उपस्थित रहे l

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *