बदमाशों के खौफ से सड़क पर 300 मीटर तक निर्वस्त्र दौड़ गई महिला

बदमाशों  के खौफ से सड़क पर 300 मीटर तक निर्वस्त्र दौड़ गई महिला

बिजनौर । महिलाओं के खिलाफ होने वाले उत्पीड़न के मामलों में सख्त कानून बनाए जाने के बावजूद कोई खास कमी नहीं आ रही है। यूपी के बिजनौर में इंसानियत एक बार फिर से शर्मसार हुई।

पीड़ित महिला का आरोप है कि बदमाशों ने उसके अंतरंग वस्त्रों से हाथ बांध दिए थे। बदमाशों ने उसके मुंह में तमंचा डालकर मारने का प्रयास भी किया, लेकिन वह किसी तरह बच गई।

इसके बाद बदमाशों ने उसके पति पर हमला कर दिया। बुधवार रात बिजनौर के नांगल सोती थाना क्षेत्र में दंपती को लूटपाट के दौरान बदमाशों ने निर्वस्त्र कर दिया। महिला को अपनी इज्जत बचाने के लिए सड़क पर 300 मीटर तक निर्वस्त्र दौड़ने के लिए मजबूर होना पड़ा। महिला ने बताया कि इस दौरान वह किसी तरह वहां से जान बचाने के लिए सड़क पर दौड़ गई।

बदमाशों को लग रहा था कि निर्वस्त्र महिला कहीं नहीं जाएगी और वे लूटपाट कर आसानी से निकल जाएंगे। हालांकि, महिला निर्वस्त्र होने के बावजूद बदमाशों के चुंगल से भाग निकली।

लगभग 300 मीटर निर्वस्त्र दौड़ने के बाद महिला एक ईंट के भट्टे पर पहुंची। वहां पर भट्टा कर्मचारियों ने महिला को वस्त्र दिए।पुलिस का कहना है कि जिले में एक गैंग इस तरह की घटनाएं कर रहा है।

जो लूट के दौरान पीड़ित के कपड़े उतार देता है, ताकि वह शर्म की वजह से बाहर न जा सके और लुटेरे आसानी से फरार हो जाए। इस घटना में लूट का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और लोगों से पूछताछ की जा रही है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *