बड़े हादसे को दावत दे रहे गोमती पुल के पास बने सुरंग जैसे गड्ढे।

बड़े हादसे को दावत दे रहे गोमती पुल के पास बने सुरंग जैसे गड्ढे।

रिपोर्ट:हर्ष यादव

मुसाफिरखाना।। तहसील क्षेत्र के मुसाफिरखाना- देवरा मार्ग पर बने इसौली गोमती पुल की जहाँ पुल के बगल बने सुरंग जैसे गड्ढे,लोगो के मौत को दावत दे रहे हैं,जानकारी के मुताबिक प्रशासन की लापरवाही के चलते यह गड्ढे धीरे-धीरे सुरंग जैसे गड्ढे का रूप ले लिया है। यह अब रोजाना बढ़ता जा ही रहा है। आए दिन बाइक व साइकिल सवार गड्ढे की चपेट में आकर चोटिल होते रहते हैं। पैदल चलने वाले राहगीर को भी गड्ढे में अचानक आ जाने का भय बना रहता हैं।सड़क के किनारे गड्ढे ऐसे हो गए हैं कि ट्रक के ट्रक उसी गड्ढे में समा जाएंगे,
जानकारी के मुताबिक ये गड्ढे बारिश के दिनों में सड़क के किनारे मिट्टी बह जाने के कारण सुरंग जैसे के रूप ले लेती हैं और राहगीरों के लिए यह मौत को दावत दे रही हैं,और वही स्थानीय लोगो को परेशानियों का सबब बनी हुई है,मजे की बात यह है कि पीडब्ल्यूडी बिभाग व अन्य सभी विभाग के कर्मचारी व आला अधिकारी रोजाना इसी मार्ग से गुजरते रहते हैं लेकिन किसी के आँख से ये सुरंग जैसे गड्ढे नही दिखते,अगर बिभाग अभी इस सुरंग जैसे गड्ढे को देख कर नही चेता तो भविष्य में आते जाते वाहन चालक,राहगीर आदि लोग कभी भी बड़े हादसे का शिकार हो सकते है।

बड़े हादसे को दावत दे रहे गोमती पुल के पास बने सुरंग जैसे गड्ढे।

ग्रामीणों व राहगीरों ने जिलाधिकारी से जल्द से जल्द गड्ढे को पटवाने की मांग की है जिससे कोई बड़ी घटना होने से बचा जा सके।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *