गाजीपुर। जिले के चर्चित नवोदय विद्यालय में हर वर्ष की भाती आज नौ दिसम्बर रविवार को जवाहर नवोदय विद्यालय प्रांगण में बड़े हर्षोल्लास के साथ पूर्व छात्र-छात्रा समागम सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम की शुभारम्भ दीप प्रज्वलन और सरस्वती वन्दना से हुआ। उसके उपरान्त पूर्व छात्रा एवं अध्यापिका रश्मि शाक्य की पुस्तकें विद्यालय के पुस्तकालय को भेंट की। नारी सशक्तीकरण पर विद्यालय की छात्राओं ने नाटक प्रस्तुत किया।
पूर्व छात्र उपेन्द्रनाथ, आनन्द विक्रम सिंह, संजय कुमार, सौरभ सिंह, शिवबचन, संध्या, अन्जू, विवेक गुप्त, आलोक रंजन, शिवम यादव, रामकुबेर,गणेश प्रसाद,सतीश आदि ने अपने वक्तव्य के माध्यम से कौशल, भाषा, सामाजिकता, नैतिकता के साथ साथ अपनी क्षमताओं के माध्यम से समाज के विकास के लिए अपना योगदान देने के लिए बच्चों का आवाह्न किया। नवोदय के अपने बीते दिनों की यादों को नये छात्रों से साझा किया।
कार्यक्रम की संयोजिका एवं संचालिका पुस्तकाध्यक्ष निर्मला कश्यप ने पुरातन छात्रों का ध्यान विद्यालय के प्रति उनकी जवाबदेही की तरफ आकृष्ट किया। विद्यालय के अध्यापक वीपी दूबे,शफ़क शमशी, संगीत शिक्षक श्री कमल कुमार ने अपने विचार व्यक्त किये। अंत में विद्यालय के प्रभारी प्राचार्य श्री राकेश कुमार पांडेय ने धन्यवाद ज्ञापित किया।
Leave a Reply