लखनऊ।. यूपी सरकार ने पहले ही ऐलान किया था कि महापुरुषों के नाम पर होने वाली छुट्टियां रद्द करने का फैलसा लिया था. अब सरकार ने सरकारी अधिकारीयों के लिए वर्ष 2018 की सरकारी छुट्टियों का आदेश जारी कर दिया है. इस लिस्ट के मुताबिक. रविवार और दूसरे शनिवार को छोड़कर अधिकारियों और कर्मचारियों को कुल 25 गजेटेड अवकाश ही मिलेंगे. वहीं, रिस्ट्रिक्टेड अवकाश (आरएच) की संख्या को 16 से बढ़ाकर 30 कर दिया गया है. साल 2018 के सार्वजनिक अवकाश का आदेश प्रमुख सचिव सामान्य प्रशासन जितेन्द्र कुमार को ओर से जारी किया.।
Read More : PM मोदी पर ‘नीच’ टिप्पणी के लिए अय्यर को निष्कासित करे कांग्रेस: मुलायम
इसके मुताबिक, मई और जुलाई में रविवार और दूसरे शनिवार को छोड़कर कोई सार्वजनिक अवकाश नहीं रहेगा. वहीं साल का पहला सार्वजनिक अवकाश 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस को होगा जबकि आखिरी अवकाश 25 दिसंबर को क्रिसमस पर रहेगा.।
Read More : BJP जिला पंचायत अध्यक्ष अपराजिता ‘‘मेरे सैंय्या सुपरस्टार’’ पर झूमकर नाचीं
वहीं बड़ी बात ये है कि वर्ष 2018 रामनवमी और रक्षाबंधन का त्योहार रविवार को होने के कारण अलग से कोई अवकाश नहीं रहेगा. वहीं इस साल 44 सार्वजनिक अवकाश और मात्र 16 रिस्ट्रिक्टेड अवकाश थे. योगी सरकार ने महापुरुषों की जयंतियों के अवकाश को समाप्त कर दिया गया था. सिर्फ अक्टूबर गांधी जयंती, 14 अप्रैल को डा. भीमराव अंबेडकर जयंती, 21 मार्च को मो. हजरत अली के जन्मदिवस पर अवकास दिया जायेगा.।
Leave a Reply