[object Promise]
अयोध्या । कथित राम बहादुर सिंह नामक टप्पेबाज ने अपने को गोठवारा ग्राम निवासी बताया था दिनेश वर्मा के अनुसार गत 1 जनवरी को एक अजनबी व्यक्ति दिन में 1 बजे लगभग 500 ग्राम वजन का सोने से दिखने वाला हार ले कर के बेचने आया तथा उसके बदले सोने की एक अंगूठी एक जंजीर व कान का झाला जिसकी कीमत 58032 और हार के शेष वजन के बदले विक्की सोनी से 35600 नगद भी ले गया टप्पेबाज ने हार को ज्यादा रगड़ कर देखने से यह कह कर मना कर दिया के घर वालो को पसंद न आने पर हार वापस ले जाएगा ।
उसके जाने के बाद विक्की ने जब उसे कसौटी पर कसा तो वह चाँदी का हार निकला जिसकी कीमत बामुश्किल 1000 रुपये है। अपने ठगे जाने की जानकारी होते ही डायल 100 सिपाहियों व सत्तीचौरा के सिपाहियों को सूचित कर कार्यवाही की गुहार लगाई है।
Leave a Reply