लखनऊ। राजधानी में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। बच्चा अचानक बेड से गिर पड़ा तो नाराज पति ने पति की हत्या कर दी। गुडम्बा थाना क्षेत्र के राज विहार कालोनी मे रहने वाले एक व्यक्ति ने अपनी 25 वर्षीय पत्नी की महज इस लिए गला घोट कर हत्या कर दी क्योंकि उसका एक साल का बच्चा बेड से नीचे गिर गया था।
मामूली विवाद को लेकर हुई हत्या की सूचना के बाद गुडम्बा पुलिस मौके पर पहुॅची और हत्या आरोपी पति को हिरासत मे लेकर महिला के शव को पोस्ट मार्टम के लिए भेज दिया है। इन्स्पेक्टर गुडम्बा के अनुसार हिरासत मे लिए गए आरोपी से पूछताछ जारी है।
जानकारी के अनुसार मूल रूप से आजमगढ़ की रहने वाली 25 वर्षीय शिवांगी सिंह की एक वर्ष पूर्व लवकुुश यादव के साथ शादी हुई थी लवकुश अपनी पत्नी और एक साल के बेटे के साथ लखनऊ के गुडम्बा थान क्षेत्र के राज विहार कालोनी मे रह कर क्राकरी का काम करता था। शुक्रवार की सुबह लवकुश यादव का एक साल का बेटा बेड से नीचे गिर गया जिसके बाद पति पत्नी के बीच विवाद शुरू हो गया लवकुश अपनी पत्नी पर बच्चे की ठीक से देखभाल न करने का आरोप लगा कर उससे भिड़ गया।
देखते ही देखते बात बहोत ज्यादा बढ़ गई और आक्रोषित लवकुश ने अपनी पत्नी शिवांगी सिंह की दुपटटे से गला कस कर हत्या कर दी। बताया जा रहा है कि पत्नी की हत्या के बाद लवकुश बहोत रोया भी । सूचना पाकर गुडम्बा पुलिस मौके पर पहुॅची और हत्या आरोपी लवकुश को हिासत मे ले लिया।
पुलिस ने शिवांगी के परिजनो को सूचना देने के बाद उसके शव को पोस्ट मार्टम के लिए भेज दिया है। इन्स्पेक्टर गुडम्बा का कहा है कि शिवागी सिंह की हत्या आरोपी उसके पति को हिरासत मे लेकर पूछताछ की जारी है।
Read More : बेरोजगार युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी : UP में करीब 35 हजार पदों पर पुलिस-पीएसी की भर्तियों को मिली हरी झंडी
Leave a Reply