फिल्मी कलाकारों का राजनीति में आना कोई गुनाह नहीं: सिंगर आकाश मिश्रा

[object Promise]
पडरौना,कुशीनगर : गोरक्षपीठ के विशेष प्रभुत्व वाले गोरखपुर लोकसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी रवि किशन को भाजपा से प्रत्याशी बनाने को लेकर सिंगर आकाश मिश्रा का कहना है कि चुनाव जीतने के बाद वे गोरखपुर में भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री को नए मुकाम तक ले जा सकेंगे। श्री मिश्रा ने  जनसंदेश टाइम्स से बातचीत में कहा कि फिल्मी कलाकारों का राजनीति में आना कोई गुनाह नहीं है। फिल्मों से जुड़े लोग भी अच्छे नेता हो सकते हैं। दक्षिण भारत में इस तरह के बहुत से उदाहरण हैं। उन्होंने कहा कि रवि किशन शुक्ला गोरक्षपीठ के प्रभुत्व वाले गोरखपुर के नये नेता बनकर उभरना चाहते हैं ।
श्री मिश्रा ने आगे कहा कि अगर वे सांसद चुन लिए गया तो गोरखपुर में फिल्म इंडस्ट्री खड़ी कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि पूर्वांचल के बहुत से युवाओं की अभिनेता बनने की ख्वाहिश है और मैं उनकी इस प्रतिभा के जरिए उन्हें रोजगार दिला सकते हैं।”अभिनय से राजनीति में आने वाले कलाकारों को लेकर अक्सर लोगों की राय नकारात्मक होने के बारे में श्री मिश्रा ने कहा कि  दक्षिण भारत के कामयाब अभिनेताओं/नेताओं एनटी रामा राव,जयललिता तथा राजनीति में कदम रखने वाली कई अन्य मशहूर हस्तियों का हवाला देते हुए कहा कि अगर फिल्मी कलाकारों के सामने एक नेता के रूप में विश्वसनीयता का संकट होता तो यह सभी लोग देश की सियासत के इतिहास में अपना नाम दर्ज ना करा पाते।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *