फिनो बैंक आपकी मेहनत की कमाई को समझता है : हरिनाथ यादव

ब्यूरो- कामेश्वर पाण्डेय
रिपोर्टर- मन्नान अहमद
देवरिया कार्यालय
देवरिया । फीनो पेमेन्ट्स बैंक जनता की जरूरतो को पूरा करने के लिए कटिबद्ध है। यह बैंक विगत दस सालों से देश की बैकिंग सम्बन्धित जरूरतों को पूरा करता है।
उक्त बातें शहर के सिविल लाईन स्थित फीनो बैंक के उद्घाटन के दौरान एरिया मैनेजर हरिनाथ यादव व शाखा प्रबन्धक रामायण त्रिपाठी ने कहीं। उन्होने कहां कि यह बैंक आपकी मेहनत की कमायी के महत्व को देखता है  और इसके अनुसार प्रोडक्षन उपलब्ध कराकर जनता को अपनी योजनाओं के बारे में जानकारी उपलब्ध कराता है। जो लोग व्यस्तता के कारण बैंक नहीं आ पाते उन्हें यह बैंक उनके घर या प्रतिष्ठान पर जाकर बैकिंग की सुविधा उपलब्ध कराता है।इस अवसर पर उद्घाटन के मुख्य अतिथि नीरज शुक्ल व राबी। शुक्ला ने फीता काटकर फीनों बैंक का उद्घाटन किया।इस दौरान  बैंक के कर्मचारी व वरिष्ठ लोग मौजूद रहे।
Read More : 
गाजीपुर: फरियाद लेकर आई पुरानी दोस्त, डीएम ने रचाई शादी
Read More : 
यूपी में निकाय चुनाव के अंतिम दौर का प्रचार खत्म, बुधवार को 26 जिलों में डाले जाएंगे वोट

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *