फल, दूध, सब्जी, राशन, घी, तेल इत्यादि सामग्री होम डिलीवरी वाहनों के माध्यम से घर तक पहुंचाया जाएगा

[object Promise]

होम डिलीवरी वाहन को डीएम व एसपी ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना।

रिपोर्ट:सैय्यद मकसूदुल हसन

अमेठी। कोविड-19 (कोरोना वायरस) के संक्रमण से बचाव एवं रोकथाम हेतु लाकडाउन के दौरान लोगों के घर तक खाद्यान्न सामग्री पहुंचाने के उद्देश्य से मंडी परिषद जायस से डोर-टू-डोर खाद्यान्न सामग्री पहुंचाने हेतु होम डिलीवरी वाहन को जिलाधिकारी श्री अरुण कुमार व पुलिस अधीक्षक डॉ ख्याति गर्ग ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह वाहन लोगों के डोर-टू-डोर पहुंचकर फल, दूध, सब्जी, राशन, घी, तेल, मशाले इत्यादि सामग्री पहुंचाएंगे। जिलाधिकारी ने बताया कि सभी सामग्री का मूल्य निर्धारित किया गया है इससे ऊपर कोई भी अपना सामान ना बेचे। जिलाधिकारी ने कहा कि इससे कालाबाजारी रुकेगी तथा लोगों को घर बैठे सामान भी मिलेगा। उन्होंने बताया कि सभी नगर निकायों/ग्रामीण क्षेत्रों में भी होम डिलीवरी वाहन रवाना किए गए हैं। इस दौरान उप जिलाधिकारी तिलोई सुनील त्रिवेदी, सहित व्यापारीगण मौजूद रहे।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *