फतेहपुर जनपद के मलवां विकासखंड में पहुर गांव के नागरिकों नें फूंका पाकिस्तान का पुतला

[object Promise]
आक्रोष पाक में घुसकर मारने को तैयार ग्रामीणों ने भरी हुंकार सरकार से परमिशन की मांग*
फतेहपुर जनपद के मलवां विकासखंड के पहुर गांव के समीप तिराहे के पास ग्रामीणों व समाजसेवियों ने मिलकर बृहस्पतिवार को हुए कायराना हमले में शहीद हुए जवानों के प्रति श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए गंभीर रूप से घायल हुए जवानों को जल्द स्वस्थ होने की कामना ईश्वर से की ग्रामीणों ने पाकिस्तान का पुतला बनाकर गांव में जूते का माला पहनाकर भ्रमण कराने के बाद आग के हवाले करते हुए पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे लगाए गए हैं और इस समाजसेवी लल्ला ठाकुर ने कहा कि आतंकी वारदात में बड़ी संख्या में जवानों के हताहत होने की घटना दिल को दहला देती है हृदय विदारक घटना को देख कर मन विचलित हो जाता हैl

 

आखिर कश्मीर में अमन बहाल के खातिर हमारे सेना के जवान कब तक शहीद होते रहेंगे जम्मू कश्मीर में जिस प्रकार हालात बेकाबू हो रहे हैं उससे पूरे देश में आक्रोश व्याप्त है भारत सरकार को तत्काल प्रभाव से आतंकवादी व पाक के साथ उन सभी संगठनों को मुंह तोड़ जवाब देना चाहिए और उनसे सभी तरह के संबंध खत्म कर लेनें चाहिए क्योंकि यह देश कभी पड़ोसी हो ही नहीं सकता ना ही कभी सुधर सकता है इनकी ईंट से ईंट बजाने का वक्त आ गया नहीं तो सरकार हम लोगों को परमिशन दे हम सभी ग्रामीण मिलकर पाक में घुसकर आतंकवादियों को मारने के लिए तैयार हैं। अब और बर्दाश्त नहीं करेंगे! पुतला दहन में प्रमुख रूप से रामबरन,बउवा सिंह, नवाब सिंह पूर्व प्रधान, संजय सिंह रामू, अर्पित सिंह, नीरज सिंह गौतम, विपिन सिंह ,कल्लू विश्वकर्मा, विवेक विश्वकर्मा ,कमल दुबे, रामू, दुर्गेश, हिमांशु, श्री राम सहित सैकड़ों की संख्या में ग्रामीण रहे मौजूद रहे

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *