[object Promise]
By सत्य प्रकाश मद्धेशिया
महाराजगंज। कोठीभार थाना क्षेत्र के कदुआ गंज में आज सुबह संदिग्ध परिस्थितियों में घर के अंदर नवविवाहिता की फंदे से लटकी लाश मिली है, सूचना पर मौके पर पहुंचे चिउटहा पुलिस चौकी प्रभारी ने लाश को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। प्राप्त समाचार के अनुसार कोठीभार थाना क्षेत्र के ग्राम पड़री उर्फ मीरगंज (कदुआ गंज) में आज सुबह लगभग 9 बजे 27 वर्षीय गुड़िया पत्नी रामबचन कि घर के अंदर फंदे में लटकी लाश मिली है, यह हत्या है या आत्महत्या यह तो जांच का विषय है।
घटना की जानकारी मिलते ही नायब तहसीलदार व चिउटहा पुलिस चौकी प्रभारी मौके पर पहुंच लाश को कब्जे में लेकर पंचनामा करने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
Leave a Reply