प्रेमिका की हत्या का आरोपी गिरफ्तार….

[object Promise]

शादी का दबाव बना रही 19 वर्षीय प्रेमिका को घुमाने के बहाने ले जाकर हत्या करने के आरोपी युवक को गिरफ्तार कर पुलिस ने युवती का शव बरामद कर लिया है।नजीबाबाद के सीओ महेश कुमार ने मंगलवार को बताया कि 19 सितम्बर को हिमालयन कालोनी निवासी सुरेश ने थाने में अपनी पुत्री के स्कूल से वापस न आने की रिपोर्ट दर्ज करायी थी। सीओ के अनुसार, इस मामले में कुछ सुराग मिलने पर आज पुलिस ने गांव मुंडका निवासी युवक योगेश को समीपुर नहर के पास से गिरफ्तार कर पूछताछ की तो उसने बताया कि वह मीनाक्षी की हत्या कर चुका है।

महेश कुमार के अनुसार, योगेश ने पुलिस को बताया कि मीनाक्षी से वह प्यार करता था लेकिन मीनाक्षी शादी का दबाव बना रही थी। उन्होंने बताया कि योगेश के अनुसार, वह 19 सितम्बर को मीनाक्षी को कोटद्दार से आगे दुगड्डा मार्ग पर देवी के मंदिर ले गया और दर्शन करने के बाद नदी के किनारे गला दबाकर उसकी हत्या कर दी। फिर पहचान छिपाने के लिए योगेश ने मीनाक्षी का चेहरा पत्थर मारकर विकृत कर दिया और घर चला गया। पुलिस ने योगेश की निशानदेही पर मीनाक्षी का शव दुगड्डा मार्ग पर जंगल से बरामद किया है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *