प्रियंका गांधी ने मोदी सरकार पर साधा निशाना ,किसानों को उन्हें कर्जमाफी और बिजली के दाम में कटौती चाहिए तो उन्हें बोलने क्यों नहीं दिया जाता?

[object Promise]

रिपोर्ट:सैय्यद मकसूदुल हसन

लखनऊ। यूपी के किसान नोएडा से दिल्ली के किसान घाट की ओर कूच कर रहे हैं। वह गन्ने की फसल का बकाया भुगतान और पूर्ण कर्ज माफी के मुद्दे पर प्रदर्शन कर रहे हैं। मगर उन्हें दिल्ली में आने से ही रोक दिया गया है। फिलहाल 11 लोगों का प्रतिनिधि मंडल दिल्ली पुलिस की गाड़ी में कृषि मंत्रालय जायेगा

दरअसल किसानों को दिल्ली में घुसते ही बॉर्डर पर रोक लिया गया है। किसान सैकड़ों की तादाद में दिल्ली बार्डर पर धरने पर बैठ गए हैं। इनकी मांग है कि सरकार उनसे बात करें या फिर उन्हें दिल्ली के किसान घाट जाने दिया जाये। किसान गन्ने की फसल का बकाया भुगतान और पूर्ण कर्ज माफी के मुद्दे पर प्रदर्शन कर रहे हैं।वहीं इस मामले पर कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने मोदी सरकार पर निशाना साधा है। प्रियंका ने कहा कि क्या कारण है कि किसानों को दिल्ली आकर अपनी माँग उठाने से रोक दिया जाता है? भाजपा सरकार अपने प्रचार में तो किसानों की भलाई बताती फिरती है? फिर जब उप्र का किसान कहता है कि उन्हें गन्ने का बकाया चाहिए, कर्जमाफी और बिजली के दाम में कटौती चाहिए तो उन्हें बोलने क्यों नहीं दिया जाता?

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *