रायबरेली । रायबरेली में मां सोनिया गांधी के प्रचार में व्यस्त कांग्रेस महासचिव का आज एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। इस वीडियो में प्रियंका सपेरों से बात करती दिखाई देती हैं। इस दौरान प्रियंका सांप के साथ खेलती दिख रही हैं।
प्रियंका जब प्रचार कर रही थीं तब वह एक सपेरे से मिलीं और उसके पास मौजूद सांपों के बारे में जानकारी लेने लगीं। इस दौरान प्रियंका ने सांप को कई बार अपने हाथ में भी उठाया। हालांकि इस प्रियंका के सुरक्षाकर्मियों ने सपेरे को कहा कि सांप टोकरी में डाल लो। तभी प्रियंका ने सुरक्षाकर्मी को कहा कि क्या तुम्हें डर लग रहा है।
सपेरों ने प्रियंका गांधी को बताया कि, वह इन सांपों की मदद से रोजाना 200 रुपए कमा लेते हैं, उनकी समस्याओं को जानने के बाद वह उसके पास मौजूद सांपों के बारे में जानकारी लेने लगीं। लोकसभा चुनाव 2019 में चार चरणों का मतदान हो चुका है। पांचवें चरण के मतदान के लिए प्रचार अभियान चरम पर है. पांचवें चरण में कई अहम सीटों पर वोटिंग होनी है। इनमें सबसे बड़ी सीटें रायबरेली और अमेठी हैं।
इससे पहले भी कई बार प्रियंका का इस तरह का अंदाज देखने को मिला है? कभी प्रियंका बच्चों के साथ हंसते हुए बातें करती नजर आती हैं, तो कभी किसी बच्चे का बटन ठीक करती हुईं दिखती हैं। यही कारण है कि युवाओं में प्रियंका की पॉपुलैरिटी काफी ज्यादा है।
Leave a Reply