प्राथमिक शिक्षक संघ के शिक्षक सम्मान बचाओ कार्यक्रम के दूसरे चरण में क्ष्रेत्र के विधायकों के माध्यम से मुख्यमंत्री को सौंपा ज्ञापन

[object Promise]

रिपोर्ट:सैय्यद मकसूदुल हसन

सुल्तानपुर। जिले के उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के शिक्षक सम्मान बचाओ कार्यक्रम के दूसरे चरण में 9 सितम्बर को सभी ब्लॉक इकाईयों के अध्यक्ष अपने क्ष्रेत्र के विधायकों के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन सौंपा। निजाम खान जिला प्रवक्ता ने बताया कि संघ के दूसरे चरण में प्रेरणा ऐप के व्यवहारिक समस्याओं तथा बेसिक शिक्षा से सम्बंधित अन्य समस्याओं के सम्बंध में क्षेत्रीय विद्यायको को 12 सूत्रीय ज्ञापन सौंप कर विरोध दर्ज कराया। ध्यातब्य रहे कि सरकार परिषदीय स्कूलों के आधारभूत सुविधाओं को पूर्ण किये बिना ।इंविल्ड जीपीएस सिस्टम प्रेरणा ऐप लागू कर।शिक्षक शिक्षिकाओं के निजता को बुरी तरह प्रभावित करने वाले इस एप्प को लेकर शिक्षकों और छात्रों में व्यापक आक्रोश के दृष्टिगत इसके व्यापक विरोध करने निर्णय लिया गया।

इसी क्रम में आज सुल्तानपुर अमेठी के एमएलसी शैलेन्द्र प्रताप सिंह को उनके दीवानी स्थित आवास पर जिलाध्यक्ष दिलीप पाण्डेय कुड़वार अध्यक्ष निजाम खान ,प्रशांत पाण्डेय उपाध्यक्ष,बल्दीराय मंत्री शिव नरायन वर्मा, मुहम्मद मुज्तबा,विनय पाण्डेय,नरेंद्र प्रताप वर्मा,राजेश मिश्रा,उपाध्यक्ष संजय राणा ,लाल साहब गौतम शैलेंद्र मिश्रा अजय सिंह,दिनेश कुमार ने ज्ञापन सौंपा एमएलसी साहब ने कहा आप सब की भावनाओं को समझते हुए हम मुख्यमंत्री तक ज्ञापन पहुचाने का आश्वासन दिया। संघ 11 सितम्बर को सभी beo को ,12 को bsa को 13 को जिलाधकारी महोदय को धरना प्रदर्शन कर ज्ञापन दिया जाएगा।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *